Twinkle Khanna Cryptic Post: बॉलीवुड एक्ट्रेस और अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की वाइफ ट्विंकल खन्ना (Twinkle Khanna) ने सोशल मीडिया पर अपने लेटेस्ट पोस्ट से बवाल मचा दिया है। उन्होंने अब अपने सोशल मीडिया हैंडल से एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया है। इसे देखने के बाद सभी लोग कंफ्यूज हो गए हैं और तरह-तरह की बातें कर रहे हैं। ट्विंकल खन्ना के लेटेस्ट पोस्ट ने खूब सुर्खियां बटोर ली है। कुछ लोग तो अब एक्ट्रेस के प्रेग्नेंट होने के भी कयास लगाते दिख रहे हैं। फैंस ने ये पोस्ट देखने के बाद उनसे सवाल किया है कि क्या एक बार फिर वो प्रेग्नेंट हैं। तो चलिए जानते हैं कि आखिर ट्विंकल खन्ना ने ऐसा भी क्या लिखा है जिस पर सभी का अटेंशन चला गया है।
क्या है ट्विंकल खन्ना का वायरल पोस्ट?
कुछ देर पहले ट्विंकल खन्ना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट शेयर किया। इस नोट में लिखा है- ‘ट्विंकल खन्ना’ जिसे काटकर Kumar’s + 1 लिख दिया गया है।’ अब इस पोस्ट से वो क्या कहना चाहती हैं ये सोचकर फैंस अपना सिर खुजा रहे हैं। बता दें, पोस्ट ही नहीं एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम की प्रोफाइल फोटो पर भी यही तस्वीर शेयर कर दी है। इसके अलावा उन्होंने अपने इंस्टाग्राम बायो में भी बड़ा बदलाव किया है। उन्होंने बायो बदलकर लिख दिया है – ‘मिसेज फनी बोन्स से आगे बढ़ें, कुमार के +1 को हाय कहें।’ अब उन्होंने ऐसा क्यों लिखा ये कुछ लोगों को समझ नहीं आ रहा है।
क्या प्रेग्नेंट हैं ट्विंकल खन्ना?
ऐसे में सभी फैंस एक्ट्रेस के पोस्ट पर कमेंट कर उनसे सवाल कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है, ‘बधाई हो!’, तो एक शख्स ने लिखा, ‘क्या फिर से प्रेग्नेंट हैं? बधाई हो।’ तो एक शख्स बोला, ‘काश मैं इसे समझ पाता।’ कुछ लोगों ने तो ट्विंकल से सवाल भी किया है कि क्या ये उनकी नई बुक है? फिर कोई बोला, ‘गुड न्यूज… अक्षय+खन्ना के घर कोई मेहमान आने वाला है।’ दूसरे यूजर ने कहा, ट्विंकल खन्ना क्या आप फिर से प्रेग्नेंट हैं? खैर उस मामले में आपको और राजीव भाई को बधाई। आप लोगों के लिए बहुत खुशी है।’ ऐसे ही अब ज्यादातर लोग ट्विंकल को प्रेग्नेंट समझकर बधाई दे रहे हैं।
क्या है ट्विंकल का मतलब?
बता दें, लेकिन मामला कुछ और है। ट्विंकल ने इस पोस्ट के जरिए अपनी प्रेग्नेंसी का ऐलान नहीं किया है। बल्कि वो तो विमेंस डे से पहले समाज की सोच पर कटाक्ष कर रही हैं। उनके कहना का मतलब ये है कि औरत को उसकी असली पहचान, उसके नाम से नहीं बुलाया जाता। बल्कि पूरी दुनिया उसे उसके पति के नाम या सरनेम से बुलाती है। एक औरत की पहचान उसके पति के नाम के आगे मिट जाती है। अब जो लोग उनकी ये बात समझ पाए हैं वो भी इस पर रिएक्ट कर रहे हैं। एक शख्स ने इस पर लिखा है, ‘बेटी दबाओ ज्यादा पसंद है।’ तो एक महिला बोलीं, ‘वास्तव में दुख होता है जब आप अपने तरीके से इतने सफल होते हैं।’
संबंधित खबरें
Drishyam 3 OTT Release: ओटीटी पर कब और कहां देख सकेंगे दृश्यम 3? यहां जानिए
11 days agoमोहब्बत, दोस्ती और पंचलाइन का तड़का, कैसी है फिल्म पहला प्यार दूसरी बार
12 days agoUdta Teer Review: कैसी है फिल्म उड़ता तीर, यहां पढ़ें रिव्यू
12 days agoरजनीकांत की फिल्म जेलर 2 ने दुनियाभर में 600 करोड़ का आंकड़ा कर लिया पार
12 days agoTiger Shroff की कार पर चलीं गोलियां, क्या बुलेटप्रूफ BMW ने बचाई उनकी जान?
16 days agoगोवा पुलिस ने नाना पाटेकर मौत मामले में दर्ज किया अननैचुरल डेथ का केस
26 days agoनाना पाटेकर के निधन पर भावुक हुए विराट-सचिन समेत कई दिग्गज क्रिकेटर
26 days ago'आ गए मेरी मौत का तमाशा देखने', नाना पाटेकर के वो 25 डायलॉग्स जो बने एपिक
27 days agoजब 'दिलेर' नाना पाटेकर ने किसानों में बांटे थे डेढ़ करोड़ की गाड़ी के पैसे
27 days agoपत्नी और बेटे का भी सिनेमा से रहा नाता, जानिए नाना पाटेकर की फैमिली डिटेल्स
27 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines