Akanksha Puri Topless Photo Viral: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी (Akanksha Puri) इस वक्त सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। उनकी होली की तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर बवाल मचा दिया है। एक्ट्रेस ने होली पर जो किया है वो शायद ही कोई एक्ट्रेस करने की हिम्मत कर सकती है। दरअसल, उन्होंने होली पर टॉपलेस होकर अपनी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। बदन पर लाल गुलाल लगाकर आकांक्षा पुरी ने इंटरनेट का पारा बढ़ा दिया। सामने आई फोटोज में आकांक्षा अपने हाथ से अपने प्राइवेट पार्ट्स को कवर करती दिख रही हैं।
आकांक्षा पुरी की टॉपलेस तस्वीरों ने मचाई सनसनी
अब उनका ये वीडियो देख लोग उनकी इस हरकत पर भड़के हुए हैं। टीवी पर मां पार्वती का किरदार निभाकर अब ऐसी हरकत करने पर लोग उन्हें लताड़ लगा रहे हैं। तो कुछ लोगों ने उनके एक्स बॉयफ्रेंड का नाम लेकर कहा है कि पारस के छोड़ने के बाद पागल हो गई हो और फ्रस्ट्रेशन साफ नजर आ रही है। लोग आकांक्षा की इन टॉपलेस फोटोज पर जमकर रिएक्ट कर रहे हैं लेकिन ये पहली बार नहीं है जब वो इस तरह से विवादों में आई हों। आकांक्षा पुरी का कंट्रोवर्सी से पुराना रिश्ता है। तो चलिए जानते हैं उनके कुछ बड़े विवादों के बारे में।
पारस छाबड़ा से ब्रेकअप
आकांक्षा पुरी एक वक्त पर एक्टर पारस छाबड़ा (Paras Chhabra) को डेट कर चुकी हैं। इतना ही नहीं बिग बॉस सीजन 13 (Bigg Boss 13) में जब पारस- माहिरा संग इश्क लड़ा रहे थे तब पूरी दुनिया जानती थी कि वो पारस की गर्लफ्रेंड हैं। आकांक्षा उस दौरान भी पारस को सपोर्ट कर रही थीं। इसके बाद इनका ब्रेकअप बेहद बुरी तरह से हुआ था और दोनों ने एक-दूसरे पर पब्लिक्ली कीचड़ उछाला था।
मीका सिंह संग ब्रेकअप
आकांक्षा पुरी मीका सिंह (Mika Singh) के स्वयंवर में कंटेस्टेंट बनकर पहुंची थीं। उन्होंने ये शो जीतकर फैंस को यकीन दिला दिया था कि वो मीका से शादी कर अपनी जिंदगी उन्हीं के साथ बिताएंगी। वैसे भी पहले से ही उनके अफेयर के किस्से उड़ रहे थे। लेकिन शो जीतने के कुछ दिनों बाद इन दोनों ने एक-दूसरे से शादी करने से इंकार कर दिया।
यह भी पढ़ें: Sherlyn Chopra ने कुछ यूं मनाई होली, लोग बोले- ‘चूड़ियां पहनी हैं बहन कपड़े भी पहन लेती’
आकांक्षा पुरी और जद हदीद का लिपलॉक
आकांक्षा पुरी बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 (Bigg Boss OTT 2) का हिस्सा बनी थीं। इस शो में एक टास्क जीतने के लिए उन्होंने सभी कैमरों के सामने जद हदीद (Jad Hadid) को लिप किस कर दिया था। आकांक्षा और जद लिपलॉक में इतना खो गए थे कि सलमान खान ने वीकेंड का वार में इन दोनों की क्लास लगा दी थी। दबंग खान ने इन दोनों को जमकर फटकार लगाई थी और शो पर इस तरह की हरकतें करने से साफ मना किया था।
संबंधित खबरें
अमिताभ बच्चन की फोटो, आवाज और नाम को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा फैसला
6 hrs agoDrishyam 3 OTT Release: ओटीटी पर कब और कहां देख सकेंगे दृश्यम 3? यहां जानिए
14 days agoमोहब्बत, दोस्ती और पंचलाइन का तड़का, कैसी है फिल्म पहला प्यार दूसरी बार
15 days agoUdta Teer Review: कैसी है फिल्म उड़ता तीर, यहां पढ़ें रिव्यू
15 days agoरजनीकांत की फिल्म जेलर 2 ने दुनियाभर में 600 करोड़ का आंकड़ा कर लिया पार
15 days agoTiger Shroff की कार पर चलीं गोलियां, क्या बुलेटप्रूफ BMW ने बचाई उनकी जान?
19 days agoगोवा पुलिस ने नाना पाटेकर मौत मामले में दर्ज किया अननैचुरल डेथ का केस
29 days agoनाना पाटेकर के निधन पर भावुक हुए विराट-सचिन समेत कई दिग्गज क्रिकेटर
29 days ago'आ गए मेरी मौत का तमाशा देखने', नाना पाटेकर के वो 25 डायलॉग्स जो बने एपिक
30 days agoजब 'दिलेर' नाना पाटेकर ने किसानों में बांटे थे डेढ़ करोड़ की गाड़ी के पैसे
30 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines