Ajay Devgn, Maidaan: बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन की फिल्म ‘शैतान’ इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर अपने पैर जमाए हुए है। फिल्म ने टिकट खिड़की पर मजबूती से अपनी पकड़ बनाकर रखी। इस बीच अब अजय अपनी आने वाली फिल्म ‘मैदान’ को लेकर भी चर्चा में हैं। जी हां, अजय देवगन की फिल्म ‘मैदान’ को रिलीज होने में अब बस कुछ ही दिन रह गए हैं। ऐसे में फैंस में इसके लिए एक्साइटमेंट होना भी लाजमी है। फैंस के क्रेज को देखते हुए अजय ने अपनी इस फिल्म का नया वीडियो शेयर किया है।
अजय देवगन ने शेयर किया वीडियो
हाल ही में अजय देवगन ने अपने इंस्टाग्राम पर अपकमिंग फिल्म ‘मैदान’ का एक लेटेस्ट वीडियो शेयर किया है। इस पोस्ट को शेयर करते हुए एक्टर ने कैप्शन में लिखा कि #Maidaan में उतरेंगे ग्यारह सिर्फ ग्यारह दिनों में, देखें द ट्रुथ स्टोरी ऑफ कोच Syed Abdul Rahim, जिन्होंने फुटबॉल से बदला भारत का इतिहास #11DaysToMaidaan।
यूजर्स ने की तारीफ
एक्टर के इस वीडियो पर इंटरनेट यूजर्स भी जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने इस पर लिखा कि अब फिल्म के लिए इंतजार नहीं हो रहा। दूसरे ने कहा कि वैरी नाइस। तीसरे ने लिखा कि मैदान सुपरफायर। एक और यूजर ने कमेंट किया कि जबरदस्त धमाकेदार। इस तरह के कमेंट्स अब यूजर इस वीडियो पोस्ट पर कर रहे हैं।
10 अप्रैल को रिलीज होगी फिल्म
बता दें कि ये फिल्म भारतीय फुटबॉल कोच और पूर्व खिलाड़ी रहे सैयद अब्दुल रहीम पर आधारित है। फिल्म में अजय देवगन सैयद अब्दुल रहीम का किरदार निभा रहे हैं। इसी के साथ ये फिल्म एक एक स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म है, जिसका लोगों को बेसब्री से इंतजार है। अजय देवगन की ये फिल्म 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी। बता दें कि अजय देवगन की इस फिल्म की टक्कर अक्षय कुमार की फिल्म ‘बड़े मियां छोटे मियां’ से होने वाली है। जी हां, ये दोनों फिल्में एक ही दिन बॉक्स ऑफिस पर उतरेंगी। ऐसे में दोनों फिल्मों की कमाई पर असर हो सकता है। हालांकि ये तो वक्त ही बताएगा कि कौन-सी फिल्म टिकट खिड़की पर क्या कमाल करती है?
यह भी पढ़ें- थिएटर में पायलट से हुआ Crew एक्ट्रेस का सामना, Kriti Sanon ने शेयर किया वीडियो
संबंधित खबरें
Drishyam 3 OTT Release: ओटीटी पर कब और कहां देख सकेंगे दृश्यम 3? यहां जानिए
8 days agoमोहब्बत, दोस्ती और पंचलाइन का तड़का, कैसी है फिल्म पहला प्यार दूसरी बार
9 days agoUdta Teer Review: कैसी है फिल्म उड़ता तीर, यहां पढ़ें रिव्यू
9 days agoरजनीकांत की फिल्म जेलर 2 ने दुनियाभर में 600 करोड़ का आंकड़ा कर लिया पार
9 days agoTiger Shroff की कार पर चलीं गोलियां, क्या बुलेटप्रूफ BMW ने बचाई उनकी जान?
13 days agoगोवा पुलिस ने नाना पाटेकर मौत मामले में दर्ज किया अननैचुरल डेथ का केस
24 days agoनाना पाटेकर के निधन पर भावुक हुए विराट-सचिन समेत कई दिग्गज क्रिकेटर
24 days ago'आ गए मेरी मौत का तमाशा देखने', नाना पाटेकर के वो 25 डायलॉग्स जो बने एपिक
24 days agoजब 'दिलेर' नाना पाटेकर ने किसानों में बांटे थे डेढ़ करोड़ की गाड़ी के पैसे
25 days agoपत्नी और बेटे का भी सिनेमा से रहा नाता, जानिए नाना पाटेकर की फैमिली डिटेल्स
25 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines