Ajay Devgn Net Worth: बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन (Ajay Devgn) आज इंडस्ट्री के सुपरस्टार में से एक हैं। वह इंडस्ट्री के मशहूर स्टंट मैन वीरू देवगन के बेटे हैं। पिता की तरह एक्शन हीरो बनकर इंडस्ट्री में कदम रखने वाले अजय ने आज अपनी दमदार एक्टिंग और डायलॉग डिलीवरी के बलबूते इस मुकाम हासिल किया है। उन्होंने साबित कर दिया कि किरदार जो भी हो, उसे पूरी शिद्दत से निभाने में वह कभी पीछे नहीं रहे हैं। यही वजह है कि एक्शन के साथ ही अजय देगवन फिल्मों में कॉमेडी भी बखूबी करते हैं।
बात जब पुलिस के किरदार को निभाने की आती है तो फिर चाहें फिल्म ‘गंगाजल’ हो या ‘बाजीराव सिंगघ’, अपने हर किरदार को अजय देवगन ने बखूबी निभाया है। आज वह करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं और लग्जरी लाइफ जीते हैं। अजय देवगन के जन्मदिन के मौके पर आइए जानते हैं उनके कुछ दमदार किरदार और नेट वर्थ के बारे में…
हैप्पी बर्थडे अजय देवगन
अजय देवगन का जन्म 2 अप्रैल 1969 को एक पंजाबी परिवार में हुआ था। उनके पिता वीरू देवगन अपने लाडले बेटे को फिल्मों में हीरो बनाने का सपना देखते थे। वहीं अजय की मां वीना देवगन फिल्म प्रोड्यूसर थीं। फिल्मी फैमिली से ताल्लुक रखने वाले अजय देवगन का एक्टिंग में आना लाजमी था। यही वजह है कि उन्होंने फिल्म ‘फूल और कांटे’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया और अपने जबरदस्त एक्शन से तहलका मचा दिया। उनकी ये फिल्म साल 1991 में रिलीज हुई थी जिसने अजय को बेस्ट मेल एक्टर डेब्यू का फिल्मफेयर अवॉर्ड दिला दिया।
अजय देवगन बन गए बाजीराव सिंघम
अजय देवगन ने अपने करियर में एक से बढ़कर एक फिल्में की हैं, जिनमें उन्होंने दमदार किरदार निभाए हैं। फिल्म ‘खाकी’ में उनका निगेटिव रोल दर्शकों को सरप्राइज करने वाला था लेकिन ‘भगत सिंह’ बनकर उन्होंने लोगों का दिल जीत लिया। ‘गोलमाल’ जैसी सीरीज में अजय देवगन की कॉमेडी लाजवाब रही तो वहीं ‘सिंघम’ बनकर जब उन्होंने पर्दे पर एंट्री की तो इंडस्ट्री में उन्होंने पुलिस इंस्पेक्टर की परिभाषा ही बदल कर रख दी। यही वजह है कि खुद पुलिस वाले भी उनके सिंघम स्टाइल को कॉपी करने से नहीं चूकते हैं।
फैमिली संग जीते हैं लग्जरी लाइफ
अजय देवगन वर्सेटाइल एक्टर होने के साथ ही कॉमेडी, साइको, सीरियस और एक्शन हर किरदार में आसानी से ढल जाते हैं। उन्होंने करीब 100 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है। मीडिया रिपोर्ट़्स की मानें तो अजय अपनी एक फिल्म के लिए करीब 60 करोड़ रुपये से ज्यादा फीस चार्ज करते हैं। उनकी नेट वर्थ 427 करोड़ रुपये के आसपास है। मुंबई में अजय देवगन का आलीशान बंगला है, जहां वह परिवार के साथ लग्जरी लाइफ जीते हैं। इसके अलावा वह रॉल्स रोयेस जैसी कई लग्जरी गाड़ियों के मालिक हैं।
संबंधित खबरें
Drishyam 3 OTT Release: ओटीटी पर कब और कहां देख सकेंगे दृश्यम 3? यहां जानिए
9 days agoमोहब्बत, दोस्ती और पंचलाइन का तड़का, कैसी है फिल्म पहला प्यार दूसरी बार
9 days agoUdta Teer Review: कैसी है फिल्म उड़ता तीर, यहां पढ़ें रिव्यू
10 days agoरजनीकांत की फिल्म जेलर 2 ने दुनियाभर में 600 करोड़ का आंकड़ा कर लिया पार
10 days agoTiger Shroff की कार पर चलीं गोलियां, क्या बुलेटप्रूफ BMW ने बचाई उनकी जान?
14 days agoगोवा पुलिस ने नाना पाटेकर मौत मामले में दर्ज किया अननैचुरल डेथ का केस
24 days agoनाना पाटेकर के निधन पर भावुक हुए विराट-सचिन समेत कई दिग्गज क्रिकेटर
24 days ago'आ गए मेरी मौत का तमाशा देखने', नाना पाटेकर के वो 25 डायलॉग्स जो बने एपिक
25 days agoजब 'दिलेर' नाना पाटेकर ने किसानों में बांटे थे डेढ़ करोड़ की गाड़ी के पैसे
25 days agoपत्नी और बेटे का भी सिनेमा से रहा नाता, जानिए नाना पाटेकर की फैमिली डिटेल्स
25 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines