Aishwarya Sharma Fainted During Dance Performance: टीवी शो ‘गुम है किसी के प्यार में’ और बिग बॉस 17 की कंटेस्टेंट रहीं ऐश्वर्या शर्मा (Aishwarya Sharma) को लेकर बड़ी खबर आ रही है। एक्ट्रेस अपने पति नील भट्ट के साथ मुंबई में होली इवेंट के मौके पर डांस परफॉर्मेंस देने वाली थीं। दोनों की परफॉर्मेंस को देखने के लिए फैंस भी काफी एक्साइटेड थे लेकिन उससे पहले ही एक्ट्रेस की हालत बिगड़ गई। उनसे जुड़े एक सूत्र ने बताया कि डांस रिहर्सल के दौरान ऐश्वर्या शर्मा स्टेज पर ही बेहोश हो गईं।
यह भी पढ़ें: Sidhu Moose Wala का हुआ पुनर्जन्म! सिंगर की मां के बेटा पैदा होते ही सोशल मीडिया पर बधाइयों का तांता
क्या हुआ ऐश्वर्या को?
जूम की रिपोर्ट के मुताबिक, कपल से जुड़े एक करीबी सूत्र ने बताया, ‘मुंबई में होली इवेंट के मौके पर ऐश्वर्या शर्मा एक डांस परफॉर्मेंस के लिए रिहर्सल कर रही थीं। तभी अचानक डांस करते हुए वह स्टेज पर ही बेहोश हो गईं। ऐसा लो ब्लड प्रेशर के कारण हुआ।’ सूत्र ने आगे बताया, ‘एक शॉट देने के बाद ऐश्वर्या अपने पति नील भट्ट के साथ डांस की रिहर्सल कर रही थीं, उसी दौरान वह स्टेज पर ही बेहोश हो गईं।’
अब कैसी है तबीयत?
रिपोर्ट के मुताबिक, ऐश्वर्या शर्मा को तुरंत ही वैनिटी वैन ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उनकी जांच की। कुछ घंटे तक आराम करने के बाद ऐक्ट्रेस की हालत में सुधार हुआ जिसके बाद उन्होंने दोबारा से डांस की रिहर्सल शुरू की। सूत्र ने यह भी बताया कि डॉक्टर ने फिलहाल उन्हें आराम करने की सलाह दी है। आपको बता दें कि इवेंट के दौरान मुनव्वर फारूकी को भी स्पॉट किया गया।
ऐश्वर्या शर्मा का वर्कफ्रंट
गौरतलब है कि ऐश्वर्या शर्मा टीवी शो ‘गुम है किसी के प्यार में’ से घर-घर में मशहूर हुईं थी। इस शो के दौरान ही उन्हें को-स्टार नील भट्ट से प्यार हो गया। कुछ सालों तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद नील भट्ट और ऐश्वर्या शर्मा ने नवंबर, साल 2021 में शादी कर ली। दोनों ने एक साथ बिग बॉस 17 में एंट्री ली थी।
संबंधित खबरें
Drishyam 3 OTT Release: ओटीटी पर कब और कहां देख सकेंगे दृश्यम 3? यहां जानिए
6 days agoमोहब्बत, दोस्ती और पंचलाइन का तड़का, कैसी है फिल्म पहला प्यार दूसरी बार
7 days agoUdta Teer Review: कैसी है फिल्म उड़ता तीर, यहां पढ़ें रिव्यू
7 days agoरजनीकांत की फिल्म जेलर 2 ने दुनियाभर में 600 करोड़ का आंकड़ा कर लिया पार
7 days agoTiger Shroff की कार पर चलीं गोलियां, क्या बुलेटप्रूफ BMW ने बचाई उनकी जान?
11 days agoगोवा पुलिस ने नाना पाटेकर मौत मामले में दर्ज किया अननैचुरल डेथ का केस
21 days agoनाना पाटेकर के निधन पर भावुक हुए विराट-सचिन समेत कई दिग्गज क्रिकेटर
22 days ago'आ गए मेरी मौत का तमाशा देखने', नाना पाटेकर के वो 25 डायलॉग्स जो बने एपिक
22 days agoजब 'दिलेर' नाना पाटेकर ने किसानों में बांटे थे डेढ़ करोड़ की गाड़ी के पैसे
22 days agoपत्नी और बेटे का भी सिनेमा से रहा नाता, जानिए नाना पाटेकर की फैमिली डिटेल्स
22 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines