हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

ऐश्वर्या शर्मा ने प्रेग्नेंसी रूमर्स पर तोड़ी चुप्पी, बताई बेहोश होने की असली वजह

Aishwarya Sharma Pregnancy Rumours: ऐश्वर्या शर्मा ने प्रेग्नेंसी रूमर्स को लेकर चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने पोस्ट शेयर कर बताया कि वो कलर्स के होली प्रोग्राम पर क्यों बेहोश हुई थीं।

विज्ञापन
Aishwarya Sharma

Aishwarya Sharma Pregnancy Rumours: बीते दिनों टीवी के मशहूर सीरियल ‘गुम है किसी के प्यार में’ और ‘बिग बॉस 17’ फेम ऐश्वर्या शर्मा सुर्खियों में थीं। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा था कि एक्ट्रेस प्रेग्नेंट हैं। दरअसल, एक्ट्रेस अचानक से सेट पर बेहोश हो गई थीं, जिसके बाद से कयास लगाए जा रहे थे कि वो मां बनने वाली हैं। अब एक दिन बाद ऐश्वर्या ने इन खबरों को लेकर अपनी चुप्पी तोड़ी है और बताया है कि उनके साथ क्या हुआ था।

क्या सच में प्रेग्नेंट हैं ऐश्वर्या

ऐश्वर्या शर्मा की बेहोशी की खबर सामने आते ही लोगों ने कयास लगाने शुरू कर दिए थे कि वो मां बनने वाली हैं। ऐश्वर्या शर्मा और उनके पति नील भट्ट टीवी के पॉपुलर स्टार्स हैं। दोनों की शादी को ढ़ाई साल हो गया है। ऐसे में फैंस इस खबर को लेकर एक्साइटेड हो गए और ये खबर फैल गई। अब एक्ट्रेस की प्रेग्नेंसी पर उनकी टीम का बयान सामने आया है।

प्रेग्नेंसी की अफवाहों को किया खारिज

विज्ञापन

बिग बॉस 17 फेम ऐश्वर्या शर्मा की टीम की तरफ से जारी किए बयान में उनके मां बनने की खबरों को खारिज किया गया है। टीम ने प्रेग्नेंसी रूमर्स पर सफाई देते हुए कहा, ‘ऐश्वर्या की प्रेग्नेंसी की खबरें पूरी तरह से निराधार हैं और उनमें सच्चाई नहीं है। ब्लड प्रेशर लो होने के कारण उनकी तबीयत खराब हो गई, यही कारण है कि कलर्स के होली कार्यक्रम के दौरान वह बेहोश हो गईं। फिलहाल वो अच्छा महसूस कर रही हैं।’

ऐश्वर्या की टीम ने अपने नोट में लिखा कि अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में लगातार ऐसी खबरों को जानकर बहुत निराशा होती है। ऐसी अटकलों को खत्म कर देना चाहिए।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola