Adult Actress Emily Willis: पिछले कुछ दिनों से एडल्ट फिल्म इंडस्ट्री से काफी चौंकाने वाली खबरें आ रही हैं। पहले एडल्ट फिल्मों की एक्ट्रेस सोफिया लियोनी (Sophia Leone) ने 26 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया। उनके निधन की खबर से लोग उभर नहीं पाए। वहीं अब एक और एडल्ट स्टार एमिली विलिस (Emily Willis) वेंटिलेटर पर जिंदगी और मौत के बीच जूझ रही हैं। वह पिछले करीब एक महीने से कोमा में हैं। आइए जानते हैं कि आखिर कौन हैं एमिली विलिस?
कौन हैं एमिली विलिस
25 साल की एडल्ट स्टार एमिली विलिस का जन्म अर्जेंटीना में हुआ था लेकिन उन्होंने अधिकतर समय यूटा, (USA) में गुजारा है। एमिली ने अपने करियर की शुरुआत एडल्ट फिल्म इंडस्ट्री से की है। उन्होंने साल 2017 से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। अब तक उन्होंने 700 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है। वहीं साल 2019 में उन्होंने पेंटहाउस के पेट ऑफ द मंथ और XBIZ जैसे कई अवॉर्ड्स भी जीते हैं। इसके दो बार एमिली फीमेल परफॉर्मर ऑफ द ईयर भी बन चुकी हैं।
सोशल मीडिया पर काफी पॉपुलर
आपको बता दें कि एक्ट्रेस एमिली विलिस की सोशल मीडिया पर काफी फैन फॉलोइंग है। उनके इंस्टाग्राम पर 20 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। एडल्ट फिल्म इंडस्ट्री में कई सालों तक यहां काम करने के बाद करीब दो साल पहले उन्होंने इस इंडस्ट्री को छोड़ दिया था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एमिली विलिस एडल्ट फिल्मों से हटकर मनोरंजन की दुनिया में काम करना चाहती हैं।
यह भी पढ़ें: बॉलीवुड की इकलौती सिंगर, अमेरिका में जिनके नाम पर मनाया जाता है खास दिन, जानें कौन हैं वो?
वेंटिलेटर पर हैं एमिली विलिस
एमिली विलिस पिछले करीब एक महीने से कोमा में हैं और वेंटिलेटर पर जिंदगी और मौत के बीच लड़ रही हैं। एक्ट्रेस के भाई माइकल ने न्यूयॉर्क पोस्ट से बातचीत में बताया, ‘उनकी बहन एमिली विलिस की हालत नाजुक बनी हुई है। साथ ही उन्होंने नशीली दवाई और ड्रे ओवरडोज की खबरों से इनकार कर दिया है।’ आपको बता दें कि कुछ मीडिया रिपोर्ट् में दावा किया जा रहा था कि एमिली विलिस की यह हालत ड्रग ओवरडोज की वजह से हुई है।
कोमा में हैं एडल्ट स्टार
जाहिर है कि 25 साल की एडल्ट स्टार एमिली विलिस कैलिफोर्निया के एक प्राइवेट अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच जूझ रही हैं। कोमा में होने की वजह से उनका शरीर किसी भी चीज को लेकर रिएक्ट नहीं कर रहा है। इस बीच फैंस भी उनकी हेल्थ को लेकर काफी परेशान हैं।
उधर, एक्ट्रेस के परिवार ने भी फैंस को बड़ा झटका दे दिया है, जिसमें उन्होंने बताया कि डॉक्टर्स ने एमिली के परिवार को वॉर्निंग दी है कि वह बुरी खबर के लिए मेंटली तैयार रहें क्योंकि एक्ट्रेस की हालत में कोई सुधार होते दिखाई नहीं दे रहा है।
संबंधित खबरें
Drishyam 3 OTT Release: ओटीटी पर कब और कहां देख सकेंगे दृश्यम 3? यहां जानिए
11 days agoमोहब्बत, दोस्ती और पंचलाइन का तड़का, कैसी है फिल्म पहला प्यार दूसरी बार
12 days agoUdta Teer Review: कैसी है फिल्म उड़ता तीर, यहां पढ़ें रिव्यू
12 days agoरजनीकांत की फिल्म जेलर 2 ने दुनियाभर में 600 करोड़ का आंकड़ा कर लिया पार
12 days agoTiger Shroff की कार पर चलीं गोलियां, क्या बुलेटप्रूफ BMW ने बचाई उनकी जान?
16 days agoगोवा पुलिस ने नाना पाटेकर मौत मामले में दर्ज किया अननैचुरल डेथ का केस
26 days agoनाना पाटेकर के निधन पर भावुक हुए विराट-सचिन समेत कई दिग्गज क्रिकेटर
26 days ago'आ गए मेरी मौत का तमाशा देखने', नाना पाटेकर के वो 25 डायलॉग्स जो बने एपिक
27 days agoजब 'दिलेर' नाना पाटेकर ने किसानों में बांटे थे डेढ़ करोड़ की गाड़ी के पैसे
27 days agoपत्नी और बेटे का भी सिनेमा से रहा नाता, जानिए नाना पाटेकर की फैमिली डिटेल्स
27 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines