Adult Star Emily Willis: एडल्ट फिल्म इंडस्ट्री से आज फिर एक शॉकिंग खबर सामने आ रही है। बीते दिन जानकारी मिली थी कि 26 साल की सोफिया लियोनी (Sophia Leone) का निधन हो गया है। एडल्ट स्टार सोफिया लियोनी की लाश उनके खुद के अपार्टमेंट से मिली थी। एक्ट्रेस के सौतेले पिता ने इस खबर पर मुहर भी लगाई। वहीं, अब एक और एडल्ट स्टार से जुड़ी सनसनीखेज खबर सामने आई है। एमिली विलिस (Emily Willis) जो इस इंडस्ट्री का जाना-माना नाम हैं अब उनकी हालत भी नाजुक बताई जा रही है। एक्ट्रेस को कार्डिएक अरेस्ट आया था जिसके बाद वो कोमा में चली गई हैं और अब उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया है।
कोमा में है 25 साल की एडल्ट स्टार
एडल्ट फिल्म इंडस्ट्री में काम करने वालीं 25 साल की एमिली विलिस कैलिफोर्निया के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में एडमिट हैं जहां उनका इलाज चल रहा है। एमिली विलिस इस वक्त जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रही हैं। उनकी बॉडी किसी भी चीज को लेकर रिएक्ट नहीं कर रही। इतना ही नहीं अब एमिली विलिस के परिवार का बयान भी सामने आ गया है। उनकी फैमिली ने कुछ ऐसा कह दिया है जिसे सुनकर एडल्ट फिल्म स्टार के सभी फैंस को जोरदार झटका लग सकता है और वो घबरा सकते हैं। दरअसल, एमिली के परिवार ने उनके फैंस को वार्निंग दे दी है कि वो बुरी खबर के लिए तैयार रहें क्योंकि एमिली की हालत में कोई सुधार नहीं आ रहा।
फैमिली का बयान सुन उड़ जाएंगे होश
ऐसे में अब फैंस को भी चिंता हो गई है कि क्या एमिली विलिस बच भी पाएंगी या नहीं। बता दें, सोशल मीडिया पर ऐसे दावे भी किए जा रहे हैं कि एक्ट्रेस की ऐसी हालत ड्रग ओवरडोज के कारण हुई है। उन्हें ड्रग्स की लत लग गई थी जिसके कारण उन्हें रिहैबिलिटेशन सेंटर में भर्ती करवाया गया था। बीते महीने ही उन्हें कार्डिएक अरेस्ट आया और वो कोमा में चली गईं। लेकिन अब उनके परिवार ने इन खबरों का खंडन किया है कि उनकी इस हालत की वजह ड्रग ओवरडोज है। अब वो बच पाएंगी या नहीं ये सोचकर ही फैंस सदमे में चले गए हैं।
यह भी पढ़ें: Shraddha Kapoor ने Varun Dhawan को दी ब्लॉक करने की धमकी, क्या एक्टर्स में हुई लड़ाई?
3 महीने में 4 एक्ट्रेस ने तोड़ा दम
बता दें, इससे पहले भी एडल्ट फिल्म इंडस्ट्री को एक के बाद एक 4 झटके लग चुके हैं। सोफिया लियोनी से पहले काग्नी लिन कार्टर के निधन की खबर मिली थी। उनसे पहले एडल्ट फिल्म स्टार जेसी जेन और थैना फील्ड्स का भी निधन हो गया था। ऐसे में अब कहा जा रहा है कि एडल्ट फिल्म इंडस्ट्री इस वक्त एक बड़े संकट में है। यहां क्या चल रहा है ये लोगों की भी समझ में नहीं आ रहा।
संबंधित खबरें
Drishyam 3 OTT Release: ओटीटी पर कब और कहां देख सकेंगे दृश्यम 3? यहां जानिए
11 days agoमोहब्बत, दोस्ती और पंचलाइन का तड़का, कैसी है फिल्म पहला प्यार दूसरी बार
12 days agoUdta Teer Review: कैसी है फिल्म उड़ता तीर, यहां पढ़ें रिव्यू
12 days agoरजनीकांत की फिल्म जेलर 2 ने दुनियाभर में 600 करोड़ का आंकड़ा कर लिया पार
12 days agoTiger Shroff की कार पर चलीं गोलियां, क्या बुलेटप्रूफ BMW ने बचाई उनकी जान?
16 days agoगोवा पुलिस ने नाना पाटेकर मौत मामले में दर्ज किया अननैचुरल डेथ का केस
26 days agoनाना पाटेकर के निधन पर भावुक हुए विराट-सचिन समेत कई दिग्गज क्रिकेटर
26 days ago'आ गए मेरी मौत का तमाशा देखने', नाना पाटेकर के वो 25 डायलॉग्स जो बने एपिक
27 days agoजब 'दिलेर' नाना पाटेकर ने किसानों में बांटे थे डेढ़ करोड़ की गाड़ी के पैसे
27 days agoपत्नी और बेटे का भी सिनेमा से रहा नाता, जानिए नाना पाटेकर की फैमिली डिटेल्स
27 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines