हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

'मां का जनाजा व्हाट्सएप पर देखा', पाकिस्तान की बेदर्दी पर अदनान सामी के छलके आंसू

Adnan Sami: अदनान सामी हाल ही में ‘आप की अदालत’ में शामिल हुए। वहां पर उन्होंने पाकिस्तान में मौजूद अपने परिवार को याद किया। अदनान सामी ने बताया कि किस तरह से पाकिस्तान ने उन्हें अपनी मां को आखिरी बार भी देखने नहीं दिया।

विज्ञापन

Adnan Sami: सिंगर अदनान सामी अपने बेबाक अंदाज के लिए जाने जाते हैं। अदनान सामी बहुत पहले ही पाकिस्तान छोड़ आए थे। अब वह पूरी तरह से हिंदुस्तान के रंग में रंग चुके हैं। पाकिस्तान के जुल्म के खिलाफ वह अक्सर सोशल मीडिया पर लिखते रहते हैं। हाल ही में हुए ऑपरेशन सिंदूर पर भी उनके पोस्ट वायरल हुए। हाल ही में उन्होंने एक इंटरव्यू दिया, जिसमें वह अपनी मां को याद करके इमोशनल हो गए। उन्होंने बताया कि कैसे पाकिस्तानी सरकार ने उन्हें अपनी मां के जनाजे में शामिल नहीं होने दिया।

व्हाट्सएप पर देखा मां का जनाजा

अदनान सामी से पाकिस्तान में मौजूद परिवार के बारे में सवाल पूछा गया। उन्होंने बताया कि ‘एक बार जाने का सोचा था, जब मेरी मां का इंतकाल हुआ। उस वक्त भारत सरकार से मैंने पूछा कि मेरी मां का इंतकाल हुआ है, मैं उनको आखिरी बार देखने जाना चाहता हूं, आपको इससे कोई ऐतराज तो नहीं है? इस पर भारत सरकार ने कह दिया कि आपकी मां हैं, जरूर जाना चाहिए।’ उन्होंने आगे कहा कि ‘पाकिस्तान में वीजा के लिए अप्लाई किया, लेकिन उन्होंने वीजा देने से मना कर दिया।

ये भी पढ़ें: मिस वर्ल्ड विजेता से सोनू सूद ने पूछा सवाल, इस यात्रा ने आपको क्या सिखाया; जवाब सुन प्रभावित हुए लोग


इस पर अदनान ने कहा कि मेरी मां हैं, उन्हें देखने दीजिए, लेकिन वह नहीं माने। उन्होंने आगे कहा कि ‘मैंने अपनी मां का पूरा जनाजा व्हाट्सएप पर देखा।’ इतना कहकर वह भावुक हो गए, उनकी आंखों में आंसू आ गए।

ये सिर्फ पाकिस्तान में ही हो सकता है- अदनान

भारत और पाकिस्तान के बीच चल रहे तनाव पर भी अदनान सामी ने बात की। उन्होंने पाक सेना प्रमुख असीम मुनीर के प्रमोशन को लेकर कहा कि ये सिर्फ पाकिस्तान में ही हो सकता है कि कोई लड़ाई हारने के बाद भी प्रमोशन दिया जा रहा है। सिंगर ने पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तानियों को वापस भेजने पर कहा कि ‘उन्हें कभी डर नहीं लगा कि वह भी वापस भेज दिए जाएंगे। अदनान ने कहा कि ‘क्योंकि भारत ने केवल सिटीजनशिप ही नहीं दी है, मुझे बेतहाशा प्यार भी दिया है।

ये भी पढ़ें: Suchata Chuangsri कौन हैं, जिनके सिर सजा Miss World 2025 का ताज

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें