Adil Khan Durrani, Rakhi Sawant: इन दिनों राखी सावंत के एक्स हसबैंड आदिल खान दुर्रानी अपनी दूसरी शादी को लेकर चर्चा में है। इस बीच अब आदिल ने राखी संग अपनी शादी को लेकर चुप्पी तोड़ी है। आइए जानते हैं कि राखी संग शादी पर आदिल ने क्या कहा?
आदिल ने राखी से शादी को बताया अमान्य
हाल ही में ई-टाइम्स से बात करते हुए एक इंटरव्यू में आदिल खान ने राखी संग शादी पर बात करते हुए कहा कि राखी संग उनकी शादी ‘शून्य और अमान्य’ है। उन्होंने कहा कि राखी ने मुझसे पहले किसी और से शादी की थी और वो पहले से ही शादीशुदा थी। भले ही वो मेरे साथ रही, लेकिन आज उसी के वजह से कोर्ट में उनके खिलाफ केस चल रहा है। इतना ही नहीं बल्कि इस दौरान आदिल ने सोमी संग भी अपनी शादी पर बात की।
मैंने कुछ गलत नहीं किया- आदिल
सोमी संग शादी पर बात करते हुए आदिल ने कहा कि मुझे नहीं लगता कि मैंने कुछ गलत किया है और ये मेरा हक है। आदिल ने आगे कहा कि कुछ लोगों के मन में सवाल है कि मैंने दूसरी शादी कैसे कर ली? अल्हम्दुलिल्लाह मुझे दूसरी शादी करने का पूरा हक है। आदिल ने कहा कि मैं मुस्लिन हूं और दोबारा शादी कर सकता हूं। मैंने अपनी फैमिली की मौजूदगी में सोमी संग दूसरी शादी की है और कुछ भी सीक्रेट नहीं रखा है।
सोमी से मैंने आधिकारिक तौर पर शादी की
आदिल ने आगे कहा कि मैंने बंद कमरे में कुछ भी नहीं किया है और ना ही कुछ छुपाया है। मैंने अपने और सोमी के परिवार की रजामंदी से ये शादी की है और इसके लिए मैंने एक रिसेप्शन भी किया। सोमी से मैंने आधिकारिक तौर पर शादी की है और अब मैं उसके साथ घूम सकता हूं और मुझे शादी करने की इजाजत है।
राखी ने हमेशा नेगेटिविटी फैलाई
इसके आगे आदिल ने राखी पर नेगेटिविटी फैलाने का भी आरोप लगाया। आदिन ने कहा कि मैं एक अच्छी लाइफ जीने का हकदार हूं और इसके लिए मुझे कोई नहीं रोक सकता। आदिन ने कहा कि राखी ने हमेशा नेगेटिविटी फैलाई है और वो कभी किसी को खुश नहीं रख सकती और मैं उसके जैसा बिल्कुल भी नहीं हूं। मुझे खुशियां बांटना पसंद है और सोमी मेरी लाइफ में खूब खुशियां लेकर आई है। मैं सोमी के साथ शांति से अपनी लाइफ बीता रहा हूं।
यह भी पढ़ें- Aamir Khan ने फैंस से मांगा बर्थडे गिफ्ट, बोले- Laapataa Ladies की एक टिकट खरीद लो
संबंधित खबरें
Drishyam 3 OTT Release: ओटीटी पर कब और कहां देख सकेंगे दृश्यम 3? यहां जानिए
7 days agoमोहब्बत, दोस्ती और पंचलाइन का तड़का, कैसी है फिल्म पहला प्यार दूसरी बार
8 days agoUdta Teer Review: कैसी है फिल्म उड़ता तीर, यहां पढ़ें रिव्यू
8 days agoरजनीकांत की फिल्म जेलर 2 ने दुनियाभर में 600 करोड़ का आंकड़ा कर लिया पार
8 days agoTiger Shroff की कार पर चलीं गोलियां, क्या बुलेटप्रूफ BMW ने बचाई उनकी जान?
12 days agoगोवा पुलिस ने नाना पाटेकर मौत मामले में दर्ज किया अननैचुरल डेथ का केस
22 days agoनाना पाटेकर के निधन पर भावुक हुए विराट-सचिन समेत कई दिग्गज क्रिकेटर
23 days ago'आ गए मेरी मौत का तमाशा देखने', नाना पाटेकर के वो 25 डायलॉग्स जो बने एपिक
23 days agoजब 'दिलेर' नाना पाटेकर ने किसानों में बांटे थे डेढ़ करोड़ की गाड़ी के पैसे
23 days agoपत्नी और बेटे का भी सिनेमा से रहा नाता, जानिए नाना पाटेकर की फैमिली डिटेल्स
23 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines