Bigg Boss Contestants Support Elvish Yadav: बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 के विनर एल्विश यादव (Elvish Yadav) की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। 17 मार्च से हर दिन उन्हें लेकर कई चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं। 14 दिन की रिमांड पर भेजे गए यूट्यूबर के माता-पिता ने कल अपने इंटरव्यू में बेटा का पक्ष रखा था। इतना ही नहीं एल्विश यादव के माता-पिता को इस दौरान फूट-फूटकर रोते हुए देखा गया था। उन्हें यूं रोता-बिलखता देखकर तो एल्विश के ट्रोलर्स का भी दिल पसीज उठा। लेकिन फिर भी कोई सेलिब्रिटी अब तक एल्विश यादव के सपोर्ट में नहीं उतरा है।
गिरफ्तारी के बाद एल्विश यादव को पहली बार मिला सपोर्ट
इसके दो ही कारण हो सकते हैं या तो सभी मान चुके हैं कि एल्विश यादव गुनहगार हैं और उनकी गिरफ्तारी एक दम सही वजह से हुई है। या फिर कोई भी उनके मामले में पड़कर खुद ट्रोल होना या अपने सिर पर मुसीबत लेना नहीं चाहता। सभी सेलेब्स इस वक्त एल्विश यादव को लेकर बात करना अवॉइड कर रहे हैं। वहीं, अब बिग बॉस 17 (Bigg Boss 17) के एक पॉपुलर एक्स कपल ने मीडिया के सवालों के जवाब देते हुए एल्विश यादव को लेकर अपना रिएक्शन दिया है। ये दो कंटेस्टेंट्स कोई और नहीं बल्कि अभिषेक कुमार (Abhishek Kumar) और ईशा मालवीय (Isha Malviya) हैं।
एल्विश को लेकर क्या बोलीं ईशा मालवीय?
हाल ही में एक इवेंट के दौरान ईशा मालवीय से पैपराजी ने एल्विश यादव को लेकर सवाल कर लिए। जिस पर उन्होंने कहा, ‘मैं उनके टच में नहीं हूं। लेकिन सब ठीक हो जाएगा। भगवान उन्हें और उनके पेरेंट्स को शक्ति दें।’ इतना कहकर ही ईशा मालवीय वहां से निकल गईं। इसके बाद अब उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और लोग ईशा को ही ट्रोल कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है, ‘नागिन नेवले का सपोर्ट कर रही है।’ बाकी लोग भी कुछ ऐसे ही ईशा को टारगेट करते दिख रहे हैं।
यह भी पढ़ें: Kriti Kharbanda की मेहंदी सेरेमनी की झलक आई सामने, Pulkit Samrat ने लेडी लव के लिए स्पेशल बनाया डे
अभिषेक कुमार दिल से दे रहें एल्विश का साथ
दूसरी तरफ अभिषेक कुमार की बात करें तो उन्होंने दिल खोलकर एल्विश यादव का समर्थन किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्होंने कहा है, ‘इस मुश्किल वक्त में मैं एल्विश यादव के साथ हूं और जुडिशल सिस्टम पर मुझे पूरा भरोसा है कि वो न्याय करेंगे।’ उन्होंने ये भी कहा कि एल्विश के परिवार को इस मुश्किल उनका दिल से साथ है। उनके पेरेंट्स को रोता देख अभिषेक के भी आंसू निकल आए।’ अभिषेक चाहते हैं कि सब अच्छा हो। बता दें, अभिषेक वो पहले सेलिब्रिटी हैं जिन्होंने पूरी दुनिया के सामने एल्विश यादव का खुलकर साथ दिया है।
संबंधित खबरें
जुर्म कबूलना चाहता है सैफ अली खान का हमलावर, बांग्लादेशी नागरिक ने कोर्ट में जताई इच्छा
36 days agoएक्शन हीरो से प्रोफेशनल फुटबॉलर बने टाइगर श्रॉफ! डूरंड कप में इस टीम के लिए कर सकते हैं डेब्यू
67 days agoSonam Kapoor बनीं दूसरी बार मां, बेबी बॉय को दिया जन्म, शेयर की खुशखबरी
187 days agoतलाक की अफवाहों के बीच Vijay ने तोड़ी चुप्पी, फैंस को दिया ये जवाब
210 days agoकौन है शादाब खान, जिसकी डॉक्यूमेंट्री 'I Am No Queen' पहुंची ऑस्कर की रेस में, यूपी से है खास नाता
308 days agoग्लोबल पीस ऑनर्स: 'देश के असली नायकों को सलाम', नीता अंबानी ने 26/11 और पहलगाम आतंकी हमले के पीड़ितों को दी श्रद्धांजलि
314 days agoमशहूर एक्ट्रेस के भाई रिटा. मेजर एक साल से UAE की हिरासत में, दिल्ली HC ने केंद्र सरकार से मांगा अपडेट
334 days agoOperation Safed Sagar क्या है? दुनिया का सबसे ऊंचा हवाई ऑपरेशन, नेटफ्लिक्स पर आएगी सीरीज
335 days agoपवन सिंह की पत्नी ने बताया बंद कमरे का सच! पति के आरोपों पर ज्योति सिंह ने किया पलटवार
360 days agoRise and Fall से दो कंटेस्टेंट हुए बाहर, पवन सिंह से अर्जुन ने छीनी बड़ी पावर
384 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines