Abhay Deol Viral Bedroom Photos: ‘जिंदगी ना मिलेगी दोबारा’ (Zindagi Na Milegi Dobara) और देव-डी (Dev.D) जैसी सुपरहिट मूवीज से लोगों के दिलों में जगह बनाने वाले अभय देओल (Abhay Deol) इस वक्त अपने एक कारनामे की वजह से सुर्खियां बटोर रहे हैं। एक्टर की सुबह कैसी हुई है अब ये पूरी दुनिया जान गई है। उनकी बेडरूम फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है। इन फोटोज में अभय देओल बिना कपड़ों के नजर आ रहे हैं। अब अभय देओल की इन तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर सनसनी मचा दी है। किसी ने भी नहीं सोचा था कि उन्हें अभय का ऐसा अवतार देखने को मिलेगा।
बेडरूम से वायरल हुईं देओल खानदान के बेटे की तस्वीरें
देओल खानदान के इस चिराग की प्राइवेट फोटोज अब सोशल मीडिया पर वायरल हो चुकी हैं। इतनी चर्चा तो उनके पूरे फिल्मी करियर की नहीं हुई होगी जितनी अब इन तस्वीरों की हो रही हैं। सामने आई इन फोटोज में अभय शर्टलेस अवतार में नजर आ रहे हैं। वो बेड पर कुछ कोजी पोज दे रहे हैं। लेकिन एक तस्वीर में एक्टर अपना ‘बट’ भी फ्लॉन्ट करते दिखे। अभय की इस तस्वीर को देख किसी को रणवीर सिंह (Ranveer Singh) के फोटोशूट की याद आ गई तो कोई दोस्ताना के जॉन अब्राहम (John Abraham) को याद करता दिखा। अभय देओल ने अपना बन दिखाकर सभी को हैरान कर दिया है।
अभय देओल ने सबके सामने दिखाया ‘बम’
बता दें, ये फोटोज उन्होंने खुद अपने इंस्टाग्राम हैंडल से पोस्ट की हैं। अपनी बॉडी फ्लॉन्ट करते हुए एक्टर ने लिखा, ‘कुछ सुबहें बस होती हैं! काश मैं तुम्हारे बगल में उठता।’ Bum दिखने के अलावा अभय क्यूट फेस बनाकर भी फैंस का अटेशन लूट रहे हैं। अब उनकी इन तस्वीरों को खूब पसंद किया जा रहा है। फैंस एक्टर पर प्यार लुटाते हुए दिखाई दे रहे हैं। एक यूजर ने उनके कमेंट सेक्शन में लिखा है, ‘कैमरा अब प्रेग्नेंट है।’ एक फैन ने लिखा, ‘आपने “जिंदगी ना मिलेगी दोबारा” को बहुत सीरियसली ले लिया है।’ एक्टर की एक फीमेल फैन बोली, ‘मैं काम पर हूं! भगवान के लिए मुझे फोकस करने दो।’ एक फैन के लिखा, ‘आपको कोई हक नहीं कि सुबह इस माइंड ब्लोइंग हॉटनेस को ड्राप करें और मेरा पूरा दिन डिस्टर्ब करें। मैं अपने मन में उस विजन के साथ कैसे आगे बढ़ूंगी।’
यह भी पढ़ें: Ankita Lokhande फिल्म Swatantra Veer Savarkar में मुफ्त में काम कर क्यों हुईं ट्रोल?
फोटोज देख फैंस हुए क्रेजी
अभय की ये हॉट तस्वीरें देख एक शख्स ने लिखा, ‘यार, अभय! ये कोई तरीका है, सुबह सुबह।’ एक फैन ने कमेंट किया, ‘इंस्टाग्राम पर आग लगा दी।’ एक ने मजाक में पूछा, ‘देश जानना चाहता है- फोटोग्राफर कौन है?’ एक ने फनी कमेंट करते हुए लिखा, ‘भालू भाई।’ एक फैन ने कहा, ‘ये तस्वीरें पोस्ट करना क्राइम है और तीसरी फोटो OMG फायर।’ कोई बोला, ‘एक होते हैं स्टार जिनके लोग पागल की तरह दीवाने होते हैं.. एक होते है अभय देओल टाइप, जिनकी लोग खुले दिमाग से, अपने लॉजिक्स को साथ रखते हुए दिल से इज्जत करते हैं.. जैसे अपना कोई बड़ा भाई हो.. लव यू सर.. गॉड ब्लेस यू।’ एक ने लिखा, ‘सारी गर्मी यहीं है।’ किसी ने इन तस्वीरों को अपनी आंखों के लिए तोहफा बताया है।
संबंधित खबरें
Drishyam 3 OTT Release: ओटीटी पर कब और कहां देख सकेंगे दृश्यम 3? यहां जानिए
9 days agoमोहब्बत, दोस्ती और पंचलाइन का तड़का, कैसी है फिल्म पहला प्यार दूसरी बार
10 days agoUdta Teer Review: कैसी है फिल्म उड़ता तीर, यहां पढ़ें रिव्यू
10 days agoरजनीकांत की फिल्म जेलर 2 ने दुनियाभर में 600 करोड़ का आंकड़ा कर लिया पार
10 days agoTiger Shroff की कार पर चलीं गोलियां, क्या बुलेटप्रूफ BMW ने बचाई उनकी जान?
14 days agoगोवा पुलिस ने नाना पाटेकर मौत मामले में दर्ज किया अननैचुरल डेथ का केस
25 days agoनाना पाटेकर के निधन पर भावुक हुए विराट-सचिन समेत कई दिग्गज क्रिकेटर
25 days ago'आ गए मेरी मौत का तमाशा देखने', नाना पाटेकर के वो 25 डायलॉग्स जो बने एपिक
25 days agoजब 'दिलेर' नाना पाटेकर ने किसानों में बांटे थे डेढ़ करोड़ की गाड़ी के पैसे
26 days agoपत्नी और बेटे का भी सिनेमा से रहा नाता, जानिए नाना पाटेकर की फैमिली डिटेल्स
26 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines