Aamir Khan: आमिर खान (Aamir Khan) की ब्लॉक बस्टर फिल्म ‘3 इडियट्स’ (3 Idiots) अमूमन सभी ने देखी होगी। 2009 में रिलीज हुई इस फिल्म को दर्शकों का काफी प्यार मिला था। फिल्म में आमिर खान के साथ आर माधवन और शरमन जोशी भी मुख्य भूमिका में नजर आए थे। हालांकि फिल्म की रिलीजिंग के 14 साल बाद आर माधवन ने सेट से जुड़ा एक मजेदार किस्सा शेयर किया है।
आमिर ने सेट पर पी शराब
दरअसल आर माधवन अपनी फिल्म ‘शैतान’ (Shaitaan) का प्रमोशन करने के लिए रणवीर अल्लाहबादिया के शो में पहुंचे थे। इस दौरान आर माधवन ने ‘3 इडियट्स’ पर बड़ा खुलासा किया था। इस फिल्म में आर माधवन ने रैंचो के जिगरी दोस्त फरहान का रोल निभाया था। ऐसे में उन्होंने बताया कि, फिल्म के एक सीन में आमिर ने सचमुच शराब पी ली थी।
रियल सीन देने का था मकसद
राजकुमार हिरानी के निर्देशन में बनी ‘3 इडियट्स’ का वो सीन तो आपको याद ही होगा, जब रैंचो, फरहान और राजू शराब के नशे में डायरेक्टर के दरवाजे के सामने पेशाब कर देते हैं। इस सीन को रियल बनाने के लिए आमिर ने सभी को शराब पिला दी थी। जिसके बाद सीन शूट करना काफी मुश्किल हो गया था।
आमिर ने बनाया प्लान
आर माधवन के अनुसार, आमिर खान ने कहा वो दारू पीने वाले सीन में कभी नशे की एक्टिंग नहीं करनी चाहिए बल्कि आप सचमुच पियो और फिर नॉर्मल दिखने की एक्टिंग करो। तब लगता है कि आप नशे में हो। तो बेंगलुरु में रात को 9 बजे शूट शुरू होने वाला था। हमने आमिर के साथ मिलकर प्लान बनाया कि 8 बजे से पीना शुरू करेंगे और 8ः30 से लेकर 8ः45 तक हम 3-4 पैग लगा लेगें।
गुल हुई बत्ती
आर माधवन ने आगे बताया कि 9 बजे लाइट चली गई और 2 घंटे तक शूट रोक दिया गया। इसमें हमारी कोई गलती नहीं थी। हमें बेंगलुरु की सर्दी का अंदाजा नहीं था। हमने खुद को नॉर्मल रखने की पूरी कोशिश की। हम शूट के समय भी नॉर्मल थे लेकिन हमें लाइन बोलने में घंटो लग रहे थे। आखिरकार बड़ी कोशिशों के बाद इस सीन को पूरा किया गया था।
3 इडियट्स फिल्म
फिल्म ‘3 इडियट्स’ की बात करें, 2009 में रिलीज हुई इस फिल्म ने बड़े पर्दे पर खूब कमाई की थी। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 400 करोड़ का शानदार कलेक्शन किया था। राजकुमार हिरानी के निर्देशन में बनी इस फिल्म में आमिर, आर माधवन और शरमन जोशी के अलावा बोमन ईरानी और करीना कपूर ने भी अहम रोल अदा किया था।
संबंधित खबरें
Drishyam 3 OTT Release: ओटीटी पर कब और कहां देख सकेंगे दृश्यम 3? यहां जानिए
2 days agoमोहब्बत, दोस्ती और पंचलाइन का तड़का, कैसी है फिल्म पहला प्यार दूसरी बार
3 days agoUdta Teer Review: कैसी है फिल्म उड़ता तीर, यहां पढ़ें रिव्यू
3 days agoरजनीकांत की फिल्म जेलर 2 ने दुनियाभर में 600 करोड़ का आंकड़ा कर लिया पार
3 days agoTiger Shroff की कार पर चलीं गोलियां, क्या बुलेटप्रूफ BMW ने बचाई उनकी जान?
7 days agoगोवा पुलिस ने नाना पाटेकर मौत मामले में दर्ज किया अननैचुरल डेथ का केस
17 days agoनाना पाटेकर के निधन पर भावुक हुए विराट-सचिन समेत कई दिग्गज क्रिकेटर
18 days ago'आ गए मेरी मौत का तमाशा देखने', नाना पाटेकर के वो 25 डायलॉग्स जो बने एपिक
18 days agoजब 'दिलेर' नाना पाटेकर ने किसानों में बांटे थे डेढ़ करोड़ की गाड़ी के पैसे
18 days agoपत्नी और बेटे का भी सिनेमा से रहा नाता, जानिए नाना पाटेकर की फैमिली डिटेल्स
18 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines