Aamir Khan Smoking On Screen: बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान (Aamir Khan) गुजरात के जामनगर में अनंत अंबानी (Anant Ambani) की प्री वेडिंग सेरेमनी का जश्न मनाकर वापस मुंबई लौट आए हैं। आते ही उन्होंने फैंस को खुश कर दिया।
आज आमिर खान इंस्टाग्राम पर लाइव आए और उन्होंने अपने चाहने वालों से बातचीत भी की। आमिर खान ने इंस्टाग्राम लाइव पर फैंस के ढेर सारे सवालों के जवाब भी दिए, लेकिन इस बीच उन्होंने एक ऐसा काम कर दिया, जिस पर अब लोगों की निगाहें अटक गई हैं।
आमिर खान आए इंस्टाग्राम पर लाइव
बता दें कि हालिया रिलीज फिल्म ‘लापता लेडीज‘ (Laapataa Ladies) को लेकर बातचीत करने के लिए आमिर खान लाइव आए थे। इस दौरान उन्होंने बताया कि यह फिल्म कल यानी 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर 100 रुपये में दिखाई जा रही है।
ऐसे में सभी लोग इस फिल्म का अपने नजदीकी सिनेमाघरों में 100 रुपये में आनंद ले सकते हैं। हालांकि, इस फिल्म के प्रमोशन से ज्यादा अब वे इस वजह से चर्चा में आ गए हैं कि वे स्क्रीन पर स्मोक कर रहे हैं।
https://twitter.com/AamirsDevotee/status/1765650979318354339?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1765650979318354339%7Ctwgr%5Ed2ae094a8269b51d08cfd9e9fa2262f77b6274ac%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.hindustantimes.com%2Fentertainment%2Fbollywood%2Faamir-khan-smokes-pipe-in-live-video-answers-why-he-danced-at-ambani-bash-but-not-at-his-own-daughters-wedding-101709804473801.html
इंस्टाग्राम लाइव पर आमिर खान ने किया स्मोक
जी हां, आमिर खान का वीडियो वायरल हो गया है। वे इंस्टाग्राम लाइव पर धुआं उड़ाते हुए नजर आ रहे हैं। यह देखकर फैंस चौंक उठे। किसी ने भी इमेजिन नहीं किया था कि आमिर खान भी कभी स्क्रीन पर यूं सबके सामने बीच लाइव ऐसा काम कर सकते हैं।
उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है और लोग इसे बार-बार देख रहे हैं। इससे पहले कभी भी ऐसा नहीं हुआ कि एक्टर रियल लाइफ में ऐसे स्मोकिंग करते हुए नजर आए हों। जिसकी वजह से अब उनका यह नया अवतार फैंस को हैरान कर गया है।
यह भी पढ़ें: Twinkle Khanna के लेटेस्ट पोस्ट ने मचाई हलचल, बदला बायो देख लोग बोले, ‘क्या आप प्रेग्नेंट हैं?’
https://twitter.com/highonfilm_/status/1765670594694275286
फैन को जवाब देते हुए आमिर खान ने जीता दिल
वहीं, दूसरी तरफ वे अपनी डांस परफॉरमेंस को लेकर भी सुर्खियों में बने हुए हैं। आमिर ने शाहरुख (Shah Rukh Khan) और सलमान खान (Salman Khan) के साथ अनंत अंबानी की प्री-वेडिंग में परफॉर्मेंस दी थी। अब पूरी दुनिया उसी के चर्चे कर रही है।
साथ ही सभी लोग यह जानने के लिए एक्साइटेड हैं कि उन्होंने इस डांस के लिए अंबानी से कितनी फीस ली है। बता दें, इन तीनों खान की जबरदस्त बॉन्डिंग है, जो आज लाइव भी देखने को मिली। एक यूजर ने आमिर को कहा कि आपको ‘पठान’ जैसी मूवीज बनानी चाहिए।
इस पर उन्होंने हंसते हुए कहा, ‘यार शाहरुख बना रहा है न अच्छी पठान जैसी, मैं बनाता हूं ‘लापता लेडीज’ आप वो देखो।
संबंधित खबरें
Drishyam 3 OTT Release: ओटीटी पर कब और कहां देख सकेंगे दृश्यम 3? यहां जानिए
11 days agoमोहब्बत, दोस्ती और पंचलाइन का तड़का, कैसी है फिल्म पहला प्यार दूसरी बार
12 days agoUdta Teer Review: कैसी है फिल्म उड़ता तीर, यहां पढ़ें रिव्यू
12 days agoरजनीकांत की फिल्म जेलर 2 ने दुनियाभर में 600 करोड़ का आंकड़ा कर लिया पार
12 days agoTiger Shroff की कार पर चलीं गोलियां, क्या बुलेटप्रूफ BMW ने बचाई उनकी जान?
16 days agoगोवा पुलिस ने नाना पाटेकर मौत मामले में दर्ज किया अननैचुरल डेथ का केस
26 days agoनाना पाटेकर के निधन पर भावुक हुए विराट-सचिन समेत कई दिग्गज क्रिकेटर
26 days ago'आ गए मेरी मौत का तमाशा देखने', नाना पाटेकर के वो 25 डायलॉग्स जो बने एपिक
27 days agoजब 'दिलेर' नाना पाटेकर ने किसानों में बांटे थे डेढ़ करोड़ की गाड़ी के पैसे
27 days agoपत्नी और बेटे का भी सिनेमा से रहा नाता, जानिए नाना पाटेकर की फैमिली डिटेल्स
27 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines