The Great Indian Kapil Sharma First Guest: कॉमेडियन कपिल शर्मा (Kapil Sharma) इन दिनों दो कारणों से लाइमलाइट में बने हुए हैं। पहली वजह ये है कि वह करीना कपूर, कृति सेनन और तब्बू के साथ फिल्म ‘क्रू’ में स्क्रीन शेयर करेंगे। दूसरी वजह ये है कि वह अपकमिंग शो ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ (The Great Indian Kapil Sharma) से वापसी कर रहे हैं। दिलचस्प बात ये है कि इस बार यह शो टीवी पर नहीं बल्कि ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर दस्तक देगा। इस बीच कप्पू के फैंस ये जानने के लिए बेताब हैं कि उनके शो का पहला गेस्ट कौन होगा? अब इस पर लेटेस्ट अपडेट आ गया है।
कौन होगा शो का पहला गेस्ट?
कॉमेडी शो ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ 30 मार्च से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रहा है। शो के जरिए कपिल शर्मा अपनी पूरी पलटन के साथ दर्शकों को हंसाने के लिए आ रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शो का पहला गेस्ट काफी खास होने वाला है। ऐसा कह सकते हैं कि शो के इतिहास में जो कभी नहीं हुआ वो पहली बार होगा जब बॉलीवुड एक्टर आमिर खान (Aamir Khan) कपिल शर्मा के मेहमान बनकर शो में एंट्री करेंगे।
ई-टाइम्स टीवी की रिपोर्ट के मुताबिक, कपिल शर्मा के शो ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ के पहले एपिसोड में सुपरस्टार आमिर खान मेहमान बनकर आ सकते हैं। शो से जुड़े करीबी सूत्र का कहना है कि आमिर खान कपिल शर्मा शो में अब तक नजर नहीं आए हैं। ऐसे में पहला मौका होगा जब फैंस उन्हें शो में देख सकेंगे। हालांकि इन खबरों पर ऑफिशियल स्टेटमेंट आना अभी बाकी है।
यह भी पढ़ें: ये क्या मजाक है… Mirzapur 3 का पोस्टर देखते ही क्यों भड़के फैंस? मेकर्स पर निकाली भड़ास
इस सिंगर के आने की चर्चा
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कपिल शर्मा के शो में आमिर खान के अलावा हॉलीवुड सिंगर एड शीरन (Ed Sheeran) भी नजर आ सकते हैं। जाहिर है कि एड पिछले कुछ समय से इंडिया में हैं। वह अपने कॉन्सर्ट को लेकर यहां आए हुए थे। हाल ही में एड शीरन और कपिल शर्मा की सेल्फी फोटो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थी। इसके बाद से ही चर्चा तेज है कि सिंगर शो में गेस्ट बनकर आ सकते हैं। हालांकि आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है।
7 साल बाद दिखेंगे कपिल-सुनील
आपको बता दें कि ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ में कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर करीब 7 साल के बाद एक साथ स्क्रीन शेयर करते हुए दिखाई देंगे। इससे पहले दोनों को ‘द कपिल शर्मा’ और ‘कॉमेडी नाइट्स विद कपिल’ जैसे शो में देखा गया था। सुनील ग्रोवर का गुत्थी और डॉक्टर मशहूर गुलाटी वाला किरदार फैंस आज भी बेहद पसंद करते हैं। फिलहाल कपिल शर्मा का शो 30 मार्च से ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगा। शो के लिए फैंस काफी एक्साइटेड हैं।
संबंधित खबरें
Drishyam 3 OTT Release: ओटीटी पर कब और कहां देख सकेंगे दृश्यम 3? यहां जानिए
9 days agoमोहब्बत, दोस्ती और पंचलाइन का तड़का, कैसी है फिल्म पहला प्यार दूसरी बार
10 days agoUdta Teer Review: कैसी है फिल्म उड़ता तीर, यहां पढ़ें रिव्यू
10 days agoरजनीकांत की फिल्म जेलर 2 ने दुनियाभर में 600 करोड़ का आंकड़ा कर लिया पार
10 days agoTiger Shroff की कार पर चलीं गोलियां, क्या बुलेटप्रूफ BMW ने बचाई उनकी जान?
14 days agoगोवा पुलिस ने नाना पाटेकर मौत मामले में दर्ज किया अननैचुरल डेथ का केस
24 days agoनाना पाटेकर के निधन पर भावुक हुए विराट-सचिन समेत कई दिग्गज क्रिकेटर
25 days ago'आ गए मेरी मौत का तमाशा देखने', नाना पाटेकर के वो 25 डायलॉग्स जो बने एपिक
25 days agoजब 'दिलेर' नाना पाटेकर ने किसानों में बांटे थे डेढ़ करोड़ की गाड़ी के पैसे
25 days agoपत्नी और बेटे का भी सिनेमा से रहा नाता, जानिए नाना पाटेकर की फैमिली डिटेल्स
25 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines