Aamir Khan, Laapataa Ladies: आज बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट कहे जाने वाले आमिर खान का जन्मदिन है। इस खास मौके को एक्टर ने ना सिर्फ पैप्स बल्कि फिल्म लापता लेडीज की टीम के साथ भी सेलिब्रेट किया। इस दौरान आमिर ने एक खास गिफ्ट की डिमांड भी की। आइए जानते हैं कि आखिर आमिर खान ने क्या गिफ्ट मांगा है?
आमिर खान ने मीडिया के साथ मनाया बर्थडे
दरअसल, सोशल मीडिया पर आमिर खान का मीडिया के साथ केक काटने का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में फिल्म लापता लेडीज की टीम भी साथ नजर आ रही है। इंटरनेट पर सामने आए वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि जब आमिर मीडिया से बातचीत कर रहे थे तो इस दौरान वो कुछ इमोशनल नजर आए। इस दौरान आमिर ने कहा कि आप लोग हर साल मेरे बर्थडे को सेलिब्रेट करने के लिए आते हैं, उसके लिए आप सभी का थैंक्स।
‘लापता लेडीज’ पर हमें बहुत गर्व है- आमिर
आमिर ने आगे कहा कि इस साल मैं किरण जी और लापता लेडीज की टीम के साथ इस खास मौके को सेलिब्रेट कर रहा हूं। साल 2001 यानी लगान से शुरू होकर हमारे प्रोडक्शन हाउस ने अब तक यानी 23 साल से काम कर रहा है। आमिर ने कहा कि हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘लापता लेडीज’ एक ऐसी फिल्म है, जिस पर हमें बहुत गर्व है। इस फिल्म में सारी चीजें बहुत ही पॉजिटिव है। आमिर ने इस फिल्म के लिए किरण जी को थैंक्स भी किया।
फिल्म की एक टिकट ले लिजिए
इतना ही नहीं बल्कि इस दौरान आमिर ने आगे कहा कि आज मेरा बर्थडे है और अभी ही लापता लेडीज सिनेमाघरों में मौजूद है। मैं उम्मीद करता हूं कि आप लोग फिल्म जरूर देखेंगे। इसके आगे आमिर ने स्माइल करते हुए कहा कि अगर आप मुझे सच में कोई गिफ्ट देना चाहते हैं तो इस फिल्म की एक टिकट ले लिजिए और यही मेरा सबसे बड़ा तोहफा होगा। इसके बाद आमिर ने दर्शकों और मीडिया को फिर से थैंक्स किया।
संबंधित खबरें
गोवा पुलिस ने नाना पाटेकर मौत मामले में दर्ज किया अननैचुरल डेथ का केस
2 days agoनाना पाटेकर के निधन पर भावुक हुए विराट-सचिन समेत कई दिग्गज क्रिकेटर
3 days ago'आ गए मेरी मौत का तमाशा देखने', नाना पाटेकर के वो 25 डायलॉग्स जो बने एपिक
3 days agoजब 'दिलेर' नाना पाटेकर ने किसानों में बांटे थे डेढ़ करोड़ की गाड़ी के पैसे
3 days agoपत्नी और बेटे का भी सिनेमा से रहा नाता, जानिए नाना पाटेकर की फैमिली डिटेल्स
3 days agoअविनाश मिश्रा बने खतरों के खिलाड़ी सीजन 15 के विनर, ट्रॉफी संग जीते 20 लाख
7 days agoजुर्म कबूलना चाहता है सैफ अली खान का हमलावर, आरोपी ने कोर्ट में जताई इच्छा
44 days agoएक्शन हीरो से प्रोफेशनल फुटबॉलर बने टाइगर श्रॉफ! डूरंड कप में कर सकते हैं डेब्यू
75 days agoSonam Kapoor बनीं दूसरी बार मां, बेबी बॉय को दिया जन्म, शेयर की खुशखबरी
196 days agoतलाक की अफवाहों के बीच Vijay ने तोड़ी चुप्पी, फैंस को दिया ये जवाब
218 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines