Aamir Khan: बॉलीवुड एक्टर आमिर खान (Aamir Khan) आज अपना 59वां जन्मदिन मना रहे हैं। 2022 में लाल सिंह चड्ढा की रिलीज के बाद आमिर ने बड़े पर्दे से दूरी बना ली थी। अब वो फिल्म सितारे जमीं ने सिल्वर स्क्रीन पर वापसी करने वाले हैं। मगर क्या आप जानते हैं कि बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट कहे जाने वाले आमिर का विवादों से पुराना रिश्ता रहा है। फिल्मों से लेकर पर्सनल लाइफ तक आमिर कई बार कॉन्ट्रोवर्सीज का शिकार हो चुके हैं। तो आइए जानते हैं आमिर से जुड़े कुछ बड़े विवादों के बारे में।
नर्मदा बचाओ आंदोलन
2006 में आमिर खान ने नर्मदा बचाओ आंदोलन में हिस्सा लिया था। इस दौरान आमिर खान और मेधा पाटेकर ने मिलकर नर्मदा बांध की ऊंचाई बढ़ाने के खिलाफ गुजरात में धरना दिया था। इस दौरान आमिर ने गुजरात सरकार की काफी आलोचना की थी। हालांकि अगले महीने आमिर की फिल्म फना रिलीज हुई थी। जिसे गुजरात में बैन कर दिया गया था। रिपोर्ट्स की मानें तो इसकी वजह से आमिर को 5-6 करोड़ रुपयों का घाटा हुआ था।
3 इडियट्स पर विवाद
आमिर खान की ब्लॉक बस्टर फिल्म 3 इडियट्स की रिलीज के बाद मशहूर लेखर चेतन भगत का कहना था कि, यह फिल्म उनकी किताब पाइव पॉइंट्स पर आधारित है। मगर मेकर्स ने उन्हें क्रेडिट नहीं दिया। इस पर रिएक्टर करते हुए आमिर ने कहा था कि, हमारी फिल्म के लेखर अभिजीत जोशी हैं। इसमें किसी को कोई कन्फ्यूजन नहीं होनी चाहिए।
शाहरुख खान संग कोल्ड वॉर
आमिर खान की शाहरुख के साथ भी कोल्ड वॉर छिड़ चुकी है। 2009 में आमिर ने एक ब्लॉग में अपने कुत्ते का नाम शाहरुख बताया था। आमिर ने लिखा- मैं समुद्रतल से 5000 फीट की ऊंचाई पर एक पेड़ के नीचे अम्मी, ईरा और जुनैद के साथ बैठा हूं। शाहरुख मेरे पैरों के पास है और मैं उसे बिस्कुट खिला रहा हूं। इससे ज्यादा मुझे और क्या चाहिए। ऐसे में कुत्ते का नाम शाहरुख बताने पर आमिर की काफी आलोचना हुई थी।
लाल सिंह चड्ढा
2022 में आमिर खान को आखिरी बार फिल्म लाल सिंह चड्ढा में देखा गया था। फिल्म की शूटिंग के दौरान 2020 में आमिर ने टर्की की फर्स्ट लेडी संग तस्वीर शेयर की थी। हालांकि टर्की के राष्ट्रपति अक्सर पाकिस्तान के पक्ष में कश्मीर के खिलाफ बयान देते हैं। ऐसे में टर्की की फर्स्ट लेडी से आमिर की मुलाकात लोगों को बिल्कुल पसंद नहीं आई और भारत में आमिर की फिल्म का काफी विरोध हुआ। नतीजतन आमिर की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो गई थी।
भारत छोड़ने पर विवाद
2015 में आमिर खान अपने एक बयान की वजह से चर्चा में आ गए थे। उन्होंने कहा था कि, भारत में असहिष्णुता बढ़ती जा रही है। मैं जब कभी घर पर किरण से इस बारे में बात करता हूं तो यही कहता हूं किया हमें भारत छोड़कर चले जाना चाहिए? आमिर के इस बयान के लिए लोग आज भी उन्हें खरी-खोटी सुनाने से नहीं चूकते हैं।
संबंधित खबरें
Drishyam 3 OTT Release: ओटीटी पर कब और कहां देख सकेंगे दृश्यम 3? यहां जानिए
11 days agoमोहब्बत, दोस्ती और पंचलाइन का तड़का, कैसी है फिल्म पहला प्यार दूसरी बार
12 days agoUdta Teer Review: कैसी है फिल्म उड़ता तीर, यहां पढ़ें रिव्यू
12 days agoरजनीकांत की फिल्म जेलर 2 ने दुनियाभर में 600 करोड़ का आंकड़ा कर लिया पार
12 days agoTiger Shroff की कार पर चलीं गोलियां, क्या बुलेटप्रूफ BMW ने बचाई उनकी जान?
16 days agoगोवा पुलिस ने नाना पाटेकर मौत मामले में दर्ज किया अननैचुरल डेथ का केस
26 days agoनाना पाटेकर के निधन पर भावुक हुए विराट-सचिन समेत कई दिग्गज क्रिकेटर
27 days ago'आ गए मेरी मौत का तमाशा देखने', नाना पाटेकर के वो 25 डायलॉग्स जो बने एपिक
27 days agoजब 'दिलेर' नाना पाटेकर ने किसानों में बांटे थे डेढ़ करोड़ की गाड़ी के पैसे
27 days agoपत्नी और बेटे का भी सिनेमा से रहा नाता, जानिए नाना पाटेकर की फैमिली डिटेल्स
27 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines