Aamir Khan Net Worth: बॉलीवुड में करियर बनाना हर किसी के लिए आसान नहीं रहा। यहां तक पहुंचने वाले स्टार्स की अपनी अलग कहानी रही है। किसी ने कई सालों तक स्ट्रगल किया है तो किसी की बॉलीवुड जर्नी बेहद आसान रही। आज हम आपको एक ऐसे स्टार के बारे में बताएंगे जिसके पास कभी खाने के लिए पैसे नहीं हुआ करते थे लेकिन आज यही एक्टर करोड़ों रुपये की संपत्ति का मालिक है। हम बात कर रहे हैं बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान की। आमिर खान अभी फिल्मों से दूर हैं लेकिन घर उनकी करोड़ों रुपये की संपत्ति है। आइए जानते हैं आमिर खान की नेट वर्थ कितनी है।
गरीबी में गुजरा बचपन
आमिर खान ने एक इंटरव्यू में बताया था कि उनका बचपन गरीबी में गुजरा था। उनका परिवार कई साल तक कर्ज में डूबा रहा। आलम ये था कि एक्टर के पास स्कूल में फीस जमा करने के पैसे भी नहीं होते थे। दरअसल, एक्टर अपने भाई-बहनों में सबसे बड़े थे इसिलए परिवार की जिम्मेदारी भी उन्हीं पर थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, आमिर खान के पिता ताहिर हुसैन मुश्किल से गुजारा कर अपने परिवार का पेट पालते थे। पहनने के लिए नए कपड़े नहीं होते थे और खाने-पीने के लिए मोहताज रहना पड़ता था।
यह भी पढ़ें: Shahrukh Khan ने सिंगर Ed Sheeran को सिखाया आइकॉनिक पोज, वीडियो देख फैंस बोले- अब तो फिल्म पक्की!
बॉलीवुड की जर्नी नहीं रही आसान
आमिर खान के पिता ताहिर हुसैन फिल्म मेकर थे इसलिए एक्टर भी फिल्मों में करियर बनाने की ख्वाहिश लेकर बॉलीवुड इंडस्ट्री में आ गए लेकिन उनकी ये जर्नी आसान नहीं रही। एक समय था जब मिस्टर परफेक्टनिस्ट को अपनी ही फिल्म के प्रमोशन के लिए सड़कों पर पोस्टर तक चिपकाने पड़ते थे। आपको बता दें कि उन्हें असली पहचान फिल्म ‘कयामत से कयामत तक’ से मिली। यह फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी।
1800 करोड़ की है संपत्ति
आमिर खान का बचपन भले ही काफी करीबी में बीता हो लेकिन आज एक्टर करोड़ों रुपये की संपत्ति के मालिक हैं। उनकी संपत्ति 1800 करोड़ रुपये है। TOI की रिपोर्ट के मुताबिक, एक्टर की कुल नेटवर्थ 1862 करोड़ के आसपास है। इसके अलावा वह लग्जरी घरों के मालिक हैं।
आमिर खान का कार कलेक्शन
आमिर खान के पास महंगी कारों की कलेक्शन है, जिसमें रोल्स रॉयस से लेकर मर्सिडीज बेंज तक शामिल है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, एक्टर के पास करीब 9 से 10 गाड़ियां हैं, जिनकी कीमत करीब 15 से 18 करोड़ रुपये के बीच बताई जाती है। इसके अलावा आमिर खान पंचगनी में स्थित 7 करोड़ की कीमत वाले फार्म हाउस के मालिक भी हैं। वहीं उनका सी-फेसिंग बंगला बांद्रा में है, जिसकी कीमत 60 करोड़ रुपये बताई जाती है।
संबंधित खबरें
Drishyam 3 OTT Release: ओटीटी पर कब और कहां देख सकेंगे दृश्यम 3? यहां जानिए
10 days agoमोहब्बत, दोस्ती और पंचलाइन का तड़का, कैसी है फिल्म पहला प्यार दूसरी बार
11 days agoUdta Teer Review: कैसी है फिल्म उड़ता तीर, यहां पढ़ें रिव्यू
11 days agoरजनीकांत की फिल्म जेलर 2 ने दुनियाभर में 600 करोड़ का आंकड़ा कर लिया पार
11 days agoTiger Shroff की कार पर चलीं गोलियां, क्या बुलेटप्रूफ BMW ने बचाई उनकी जान?
15 days agoगोवा पुलिस ने नाना पाटेकर मौत मामले में दर्ज किया अननैचुरल डेथ का केस
25 days agoनाना पाटेकर के निधन पर भावुक हुए विराट-सचिन समेत कई दिग्गज क्रिकेटर
25 days ago'आ गए मेरी मौत का तमाशा देखने', नाना पाटेकर के वो 25 डायलॉग्स जो बने एपिक
26 days agoजब 'दिलेर' नाना पाटेकर ने किसानों में बांटे थे डेढ़ करोड़ की गाड़ी के पैसे
26 days agoपत्नी और बेटे का भी सिनेमा से रहा नाता, जानिए नाना पाटेकर की फैमिली डिटेल्स
26 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines