Niharika Gupta
Read More
UP NEET UG Counselling 2022: चिकित्सा शिक्षा और प्रशिक्षण निदेशालय, उत्तर प्रदेश, जल्द ही राज्य की NEET UG काउंसलिंग 2022 राउंड 2 मेरिट लिस्ट जारी करेगा। नीट यूजी काउंसलिंग के दूसरे दौर के लिए रजिस्ट्रेशन करने वाले उम्मीदवार यूपीनीट की आधिकारिक वेबसाइट upneet.gov.in के माध्यम से मेरिट लिस्ट तक पहुंच सकते हैं और डाउनलोड कर सकते हैं। जिन उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन पूरा कर लिया है, वे 15 नवंबर, 2022 तक शुल्क जमा कर सकते हैं।
बता दें अंडरग्रेजुएट कोर्स और कॉलेज के लिए UPNEET राउंड 2 च्वाइस फिलिंग 16 नवंबर से 18 नवंबर के बीच की जाएगी। DMET उत्तर प्रदेश 20 नवंबर या 21 नवंबर, 2022 को UP NEET UG राउंड 2 अलॉटमेंट रिजल्ट जारी करेगा। जिन उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा दूसरा राउंड 21 नवंबर से 24 नवंबर, 2022 के बीच अलॉटेड कॉलेज में अलॉटमेंट लेटर और रिपोर्ट डाउनलोड कर सकता है।
अभी पढ़ें – COMEDK UGET Counselling 2022: राउंड 3 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट जारी, ये रहा Direct Link
इससे पहले 12 नवंबर को, डीएमईटी(DMET) ने चयनित उम्मीदवारों के लिए राउंड 1 नीट-यूजी काउंसलिंग के खिलाफ कॉलेज रिपोर्टिंग तिथि 14 नवंबर तक बढ़ा दी थी। यूपी नीट यूजी 2022 काउंसलिंग के जरिए उम्मीदवारों को राज्य के 32 मेडिकल और 23 डेंटल कॉलेजों द्वारा प्रस्तावित एमबीबीएस और बीडीएस कार्यक्रमों के लिए राज्य कोटे की 85 प्रतिशत सीटों पर प्रवेश मिलेगा।
अभी पढ़ें – शिक्षा से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें शिक्षा, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।