Niharika Gupta
Read More
UP BEd JEE 2023 Registration: बुंदेलखंड विश्वविद्यालय आज 3 मार्च को यूपी बीएड जेईई 2023 (UP BEd JEE 2023) रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया बंद कर देगा। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट www.bujhansi.ac.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। हालांकि, उम्मीदवार विलंब शुल्क के साथ 10 मार्च तक अपना आवेदन जमा कर सकते हैं।
नोटिफिकेशन के मुताबिक यूपी बी.एड. जेईई 2023 का एडमिट कार्ड 13 अप्रैल को जारी किया जाएगा और प्रवेश परीक्षा 24 अप्रैल, 2023 को आयोजित की जाएगी। यूपी बीएड के लिए जिन अभ्यर्थियों ने वर्ष 2022 तक स्नातक/स्नातकोत्तर उत्तीर्ण किया है या वर्ष 2023 में स्नातक/स्नातकोत्तर के अंतिम वर्ष में शामिल होने वाले अभ्यर्थी भी आवेदन कर सकते हैं।
पेपर को दो भागों में विभाजित किया जाएगा: पेपर 1 में 200 अंकों के लिए A और B सेक्शन होंगे, और पेपर 2 में 200 अंकों के लिए सेक्शन A और B होंगे, और दोनों पेपर तीन घंटे के होंगे।
जनरल नॉलेज और इंग्लिश/हिंदी को कवर करेगा, जबकि पेपर 2 आर्ट्स/ साइंस/कॉमर्स/एग्रीकल्चर और जनरल एप्टीट्यूट टेस्ट को कवर करेगा।
न्यूज 24 पर पढ़ें शिक्षा, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।