Shoji Morimoto : क्या किसी को कुछ ना करने के पैसे मिलते हैं? लेकिन जापान का एक शख्स है जो ‘कुछ ना करके’ भी पैसे कमा रहा है। वो भी थोड़ी, नहीं अच्छी रकम की कमाई करता है। इस शख्स को लेकर दुनिया भर में चर्चाएं हुई हैं। इसने ऐसा बिजनेस शुरू किया है, जिसे जानकर लोग हैरान हैं।
‘रेंटल पर्सन’ के बारे जानते हैं आप?
39 वर्षीय शोजी मोरिमोटो ने 2018 में अपना अनोखा व्यवसाय शुरू किया था। इस व्यवसाय का नाम “रेंटल पर्सन” के नाम से जाना जाता है। इस साल की शुरुआत में मोरिमोटो ने बताया था कि 2018 के बाद से 4,000 से अधिक बार उन्हें किराये पर लिया जा चुका है। इसके लिए उन्हें अच्छा पैसा भी मिलता है।
शोजी मोरिमोटो ने बताया कि वह उनके लिए उपलब्ध रहते हैं जहां केवल एक इंसान की जरूरत होती है। इसमें कोई खेल हो, या ऐसी पार्टी में जाना हो जहां अकेले नहीं जा सकते। शोजी का कहना है कि जो लोग व्यक्तिगत या शारीरिक संबंध बनाने की इच्छा रखते हैं, उन्हें मैं सिर्फ सॉरी कह सकता हूं।
उन्होंने आगे कहा कि मैं आपकी बातों को सुनने के बाद एक छोटी सी प्रतिक्रिया देने के अलावा कुछ नहीं कर सकता। दरअसल शोजी मोरिमोटो जब किसी से मिलते हैं तो वह अपनी तरफ से कुछ नहीं बोलते। जितना उनसे पूछा जाता है या कहा जाता है, उसके अलावा वह कुछ भी नहीं बोलते। मोरिमोटो ग्राहकों के साथ घूमने, बैठने, आदि के लिए लगभग $68 (पांच हजार से अधिक) रुपये चार्ज करते हैं।
मोरिमोटो ने बताया कि एक बार उन्हें एक ग्राहक के साथ तलाक के कागजात अदालत में दाखिल करने के लिए जाना पड़ा था। इतना ही नहीं, उनका कहना है कि कई लोगों ने अपने बेहद निजी पलों के दौरान भी साथ रहने के लिए उसे बुलाया गया। हालांकि मोरिमोटो अपने ग्राहकों के साथ शारीरिक संबंध नहीं बनाते।