GSEB Exam 2023: गुजरात बोर्ड ने 12वीं जनरल, साइंस स्ट्रीम के एडमिट कार्ड किए जारी, यहां Direct Link से करें डाउनलोड

GSEB 12th exam 2023 admit cards released

GSEB 12th exam 2023 admit cards released

विज्ञापन

GSEB 10th 12th Admit Card 2023: गुजरात माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (GSHS) ने HSC (कक्षा 12) की अंतिम परीक्षाओं, मार्च 2023 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। स्कूल आधिकारिक वेबसाइट gseb.org पर लॉग इन करके जनरल और साइंस स्ट्रीम के लिए गुजरात बोर्ड एचएससी एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

GSEB 12th General Stream Admit Card 2023

विज्ञापन

इस दिन से शुरू होंगे एग्जाम

कक्षा 10 या एसएससी परीक्षा 14 मार्च से शुरू होगी और 28 मार्च, 2023 को समाप्त होगी। परीक्षा सुबह 10 बजे शुरू होगी और दोपहर 1.15 बजे समाप्त होगी। परीक्षाएं 14, 16, 17, 20, 23, 25, 27 और 28 मार्च, 2023 को आयोजित की जाएंगी। स्कूल नीचे दिए गए इन सरल चरणों के माध्यम से प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन

इस दिन से शुरू होंगे 12वीं के एग्जाम

जीएसईबी एचएससी जनरल और वोकेशनल स्ट्रीम की परीक्षाएं 14 मार्च से 29 मार्च 2023 तक आयोजित की जाएंगी, जबकि जीएसईबी एचएससी साइंस स्ट्रीम की परीक्षाएं 14 मार्च से 25 मार्च, 2023 तक आयोजित की जाएंगी।

Gujarat GSEB HSC admit cards 2023: ऐसे करें डाउनलोड

  • गुजरात बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट gseb.org पर जाएं।
  • साइंस या जनरल स्ट्रीम के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड टैब खोलें।
  • अपना स्कूल इंडेक्स नंबर, रजिस्टर्ड ईमेल पता / मोबाइल नंबर दर्ज करें।
  • लॉगिन पर क्लिक करें और फिर रजिस्टर्ड ईमेल आईडी या फोन नंबर पर भेजे गए ओटीपी को दर्ज करें।
  • सबमिट पर क्लिक करें और एडमिट कार्ड स्क्रीन पर जारी हो जाएगा।
  • एडमिट कार्ड चेक करें और पेज डाउनलोड करें।
  • आगे की जरूरत के लिए उसी की एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।

अधिक संबंधित विवरण के लिए उम्मीदवार जीएसईबी की आधिकारिक साइट देख सकते हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन
लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ