Uttarakhand Board Result 2024: 10वीं में प्रियांशी और 12वीं में पीयूष ने किया टॉप, यहां देखें Toppers List

Uttarakhand Board Result 2024 Toppers List: उत्तराखंड बोर्ड ने 10वीं और 12वीं के नतीजे जारी कर दिए हैं। बोर्ड के सभापति महावीर सिंह बिष्ट ने आज यानी 30 अप्रैल को 11ः30 बजे परिणाम घोषित किया है। इसी के साथ टॉपर्स की लिस्ट भी सामने आ गई है।

Uttrakhand Board Result 2024

Uttrakhand Board Result 2024

विज्ञापन

Uttarakhand 10th and 12th Result 2024 Toppers List: (अबूबकर मकरानी) उत्तराखंड बोर्ड (UBSE) ने 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया। 10वीं में पिथौरागढ़ की प्रियांशी रावत ने टॉप किया है। तो वहीं 12वीं में अल्मोड़ा के रहने वाले पीयूष कोहलिया टॉपर बने हैं।

UK Board 10th Toppers 2024- 10वीं के टॉपर्स

विज्ञापन

पिथौरागढ़ की रहने वाली प्रियांशी को 500 में से 500 नंबर मिले हैं और 100 पर्सेंट मार्क्स के साथ वो टॉपर बन गईं हैं। वहीं हाई स्कूल में 89 प्रतिशत बच्चों ने बाजी मार ली है। ऐसे में इस साल 10वीं का पासिंग पर्सेंट 89 फीसदी है, तो 11 फीसदी बच्चे फेल हो गए हैं। इसके अलावा लड़कों में शिवम टॉपर हैं। शिवम को 500 में से 498 नंबर मिले हैं और 98.60 प्रतिशत के साथ शिवम 10वीं के लड़कों में टॉपर बन गए हैं।

UK Board 12th Toppers 2024- 12वीं के टॉपर्स

उत्तराखंड बोर्ड से 12वीं में अल्मोड़ा के पीयूष कोहलिया ने बाजी मारी है। पीयूष के इंटरमीडिएट में 97.66 फीसदी मार्क्स आए हैं। उन्होंने 500 में से 488 नंबर हासिल किए हैं। हालांकि इस साल 12वीं में एक नहीं बल्कि दो टॉपर्स सामने आए हैं। पीयूष कोहलिया के अलावा कंचन जोशी ने भी 97.60 प्रतिशत के साथ परीक्षा में पहला स्थान प्राप्त किया है। इसके अलावा रुद्रप्रयाग के अंशुल नेगी दूसरी और ऋषिकेश के रहने वाले हरीश चंद्र बिजल्वाणा ने तीसरी रैंक हासिल की है। इस साल 12वीं का रिजल्ट 82.63 प्रतिशत रहा है। इसमें 78.97 प्रतिशत छात्र और 85.96 प्रतिशत छात्राएं उत्तीर्ण हुए हैं।

विज्ञापन

कंचन के पिता हैं सिक्योरिटी गार्ड

विज्ञापन

उत्तराखंड बोर्ड में हल्द्वानी के हरगोविंद सुयाल इंटर कॉलेज की छात्रा कंचन जोशी ने इंटरमीडिएट में टॉप किया है कंचन जोशी ने 97.60 प्रतिशत अंक प्राप्त कर उत्तराखंड टॉप किया हैं। जिसके बाद कंचन के स्कूल में खुशी का माहौल है। कंचन जोशी के पिता एक सिक्योरिटी गार्ड है, वहीं टॉपर कंचन जोशी ने कहा की वो इसका श्रेय अपने माता पिता को देती है, पढ़ाई में उसके माता पिता और शिक्षकों ने पूरा सहयोग दिया वो भविष्य में इंजीनयर बनना चाहती है, वहीं स्कूल के प्राचार्य के एस बिष्ट ने बताया कि कंचन की पढ़ने की लगन ने आज उसे ये स्थान दिलाया है पूरे स्कूल के साथ ही उत्तराखंड को उस पर बहुत गर्व है।

विज्ञापन

कब हुए थे एग्जाम?

Uttarakhand 10th, 12th Result 2024 के एग्जाम फरवरी और मार्च में हुए थे। बोर्ड ने 10वीं की परीक्षा 15 फरवरी से 13 मार्च के बीच में करवाई थी। वहीं 27 फरवरी से 16 मार्च के बीच में 12वीं की परीक्षा आयोजित की गई थी। बता दें कि 2,10,354 बच्चों ने 10वीं और 12वीं की परीक्षा दी थी। 10वीं में कुल 1,15,606 और 12वीं में 94,748 अभ्यार्थी शामिल हुए थे। उत्तराखंड बोर्ड ने बीते दिन यह जानकारी दी थी कि हाई स्कूल और इंटरमीडिएट के परिणाम आज यानी 30 अप्रैल को जारी किए जाएंगे। वहीं बोर्ड के सभापति महावीर सिंह बिष्ट ने परिणाम घोषित किए हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ