---विज्ञापन---

शादी में दूल्हे की सच्चाई जान दुल्हन ने वापस लौटाई बरात, जानें कैसे खुली पोल?

Bihar News : मामला बिहार का है, जहां शादी की कुछ रस्में हो जाने के बाद दुल्हन ने दूल्हे के साथ जाने और शादी करने से इंकार कर दिया। आगे पढ़िए आखिर क्या है पूरा मामला

---विज्ञापन---

Bihar News : बिहार के शिवहर से एक चौकाने वाला मामला सामने आया है। यहां शादी के दिन ही दुल्हन को दूल्हे के ऐसे राज के बारे में जानकारी मिली कि तुरंत शादी करने से इंकार कर दिया। लोग समझाते रहे लेकिन दुल्हन ने किसी की नहीं सुनी और बरात वापस लौट गई। इतना ही नहीं, दूल्हे के परिजनों को हर्जाना भी देना पड़ा।

बिहार के शिवहर का मामला

मामला बिहार के शिवहर के तरियानी प्रखंड का बताया जा रहा है। लड़की की शादी बड़े ही धूमधाम से की जा रही थी। बरात पहुंच चुकी थी। जयमाल होने के बाद कुछ रीति रिवाज भी निभाए जा रहे थे लेकिन तभी दूल्हे को कपड़े बदलने के लिए कहा गया। इस दौरान उसका पैर देखकर सब हैरान थे।

---विज्ञापन---

दरअसल जयमाल और कुछ रीति रिवाज के बाद दूल्हे को कपड़े बदलने के लिए कहा गया तो सबकी नजरें उसके पैर पर पड़ी। दूल्हे को एक बीमारी थी जिसे ‘हाथी पांव’ (मोटा पांव) कहा जाता था। दूल्हे का पैर देखते ही दुल्हन भड़क गई और उसने शादी से इंकार कर दिया। दुल्हन को काफी समझाया गया लेकिन वह राजी नहीं हुई।

यह भी पढ़ें :इंस्टाग्राम स्टार ने पोस्ट की फोटो तो पहुंच गए बंदूकधारी, फायरिंग का लाइव वीडियो वायरल

---विज्ञापन---

दूल्हे का पैर देखने के बाद ही दुल्हन ने अपना अंतिम फैसला सुना दिया कि अब वह ये शादी नहीं करेगी। इसके बाद विवाद खड़ा हो गया। पंचायत बुलाई गई और यह तय किया गया कि बरात के लिए दुल्हन पक्ष ने जो खर्चा किया है, उसकी भरपाई दूल्हे के पक्ष वाले करें। दूल्हे के पक्ष वाले इसके लिए राजी हो गए और इस तरह ये विवाद खत्म हुआ।

यह भी पढ़ें :  सुहागरात पर पति की सच्चाई जान दंग रह गई पत्नी, दर्ज करवाई FIR

---विज्ञापन---

क्या होता है ‘हाथी पांव’?

इस बीमारी का नाम फाइलेरिया है। फाइलेरिया से पीड़ित लोगों की सबसे अधिक संख्या भारत में है। इस बीमारी का संक्रमण बचपन में ही होता है लेकिन लक्षण 7 से 8 साल के बाद ही दिखाई देते हैं। फाइलेरिया बीमारी फाइलेरिया संक्रमित मच्छरों के काटने से फैलती है। ये मच्छर फ्युलेक्स एवं मैनसोनाइडिस प्रजाति के होते हैं जो मच्छर एक धागे समान परजीवी को छोड़ता है। यह परजीवी हमारे शरीर में प्रवेश कर जाता है।

First published on: May 05, 2024 08:58 PM

End of Article

About the Author

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola