उत्तर प्रदेश में सरकारी स्कूलों के शिक्षक भी बोलेंगे फर्राटेदार अंग्रेजी; शिक्षा विभाग कराएगा ये कोर्स
Edited By Naresh Chaudhary

Edited By Naresh Chaudhary

UP News: उत्तर प्रदेश के 7,000 सरकारी और सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों के करीब 8,500 अंग्रेजी शिक्षकों को इंग्लिश स्पीकिंग की ट्रेनिंग दी जाएगी। अंग्रेजी भाषा प्रशिक्षण संस्थान (ईएलटीआई), प्रयागराज की ओर से तैयार और शिक्षा मंत्रालय के दीक्षा पोर्टल पर होस्ट किए गए 132-मॉड्यूल कोर्सेस के जरिए शिक्षकों को इंग्लिस स्पीकिंग की पेचीदगियां सिखाई जाएंगी।
एक रिपोर्ट के अनुसार, ये प्रशिक्षण कार्य कल यानी 15 जून से शुरू होगा। स्कूल शिक्षा महानिदेशक विजय किरण आनंद ने इस संबंध में प्रशिक्षण के समन्वय और निगरानी के लिए सभी संयुक्त निदेशकों और जिला विद्यालय निरीक्षकों (डीआईओएस) को आदेश जारी किए हैं।
ईएलटीआई के प्रिंसिपल स्कंद शुक्ला ने बताया कि प्रत्येक मॉड्यूल लगभग 10 मिनट ज्यादा का होता है, जिसके बाद मूल्यांकन परीक्षा होती है। एक मॉड्यूल के पूरा होने का प्रमाणपत्र बनाने और अगले पर जाने के लिए यह परीक्षा पास करनी जरूरी होगी।
उन्होंने आगे कहा कि कोर्ट ब्रिटिश उच्चारण के आधार पर सामान्य भारतीय अंग्रेजी के अनुरूप होगा। डीजी के पत्र में कहा गया है कि पाठ्यक्रम सभी अंग्रेजी शिक्षकों के लिए अनिवार्य है और चार महीने के लिए पोर्टल पर उपलब्ध होगा ताकि प्रशिक्षुओं को इसे ज्यादा से ज्यादा बार करने की सुविधा हो और उनकी अंग्रेजी बोलने की क्षमता मजबूत हो।
डीजी ने फील्ड अधिकारियों को भी आदेश दिया है कि वे प्रत्येक शिक्षक द्वारा पूर्णता की स्थिति रिपोर्ट संबंधित अधिकारियों को प्रस्तुत करें।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: