Study Abroad student visa application dos and don’ts: विदेश में मनपसंद कॉलेज- यूनिवर्सिटी में पढ़ने का हर छात्र का सपना होता है लेकिन यहां पर एडमिशन पाना आासन नहीं होता है। इतना ही नहीं कई बार तो एडमिशन मिलने के बाद भी स्टूडेंट्स को वीजा मिलने में परेशानी का सामना करना पड़ता है, रिपोर्ट के अनुसार, खासकर भारतीय छात्र के वीजा भी सबसे ज्यादा तादाद में कैंसिल होते हैं। ऐसे में विदेश में पढ़ने के लिए छात्र को वीजा का अप्लाई करने के लिए कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए कि वीजा के लिए आवेदन करते समय क्या करना चाहिए और क्या नहीं।
1. वीजा के लिए कितनी जल्दी आवेदन करना चाहिए?
विदेश में पढ़ाई के मकसद से जाने वाले छात्रों को वीजा के लिए कम से कम 8-10 हफ्तों की योजना बनानी चाहिए। क्योंकि कॉलेज की ओर से स्वीकृति पत्र जारी होने में 2-8 सप्ताह लग सकते हैं फिर छात्र को वीजा प्रक्रिया शुरू करने से पहले ट्यूशन जमा राशि जमा करनी होगी। इसके बाद छात्र को वीजा प्रक्रिया शुरू करने से पहले ट्यूशन जमा राशि जमा करनी होगी। ऐसे में इस बीच वीजा प्रक्रिया के लिए 8-10 हफ्तों की समयसीमा लेकर चलें।
2. वीजा के लिए अप्लाई करते समय क्या करें और क्या न करें?
आपको कॉलेज की ओर मिले स्वीकृति का प्रमाण पत्र, पहचान का प्रमाण और आर्थिक सहायता का प्रमाण अपने पास अवश्य रखें। ऐसा पासपोर्ट न रखें जो आपकी पढ़ाई की अवधि के भीतर समाप्त हो जाएगा।
3. वीजा साक्षात्कार के लिए तैयारी
आप जितना अधिक तैयार होंगे, वीजा साक्षात्कार के लिए आप उतने ही अधिक आश्वस्त होंगे। इसके लिए आपको पता होना चाहिए कि आप विदेश क्यों जा रहे हैं। यानी आपने यह यूनिवर्सिटी क्यों चुनीं और ग्रेजुएशन के बाद आपके लक्ष्य क्या हैं?
4. वीजा कैंसिल होने का मुख्य कारण
वीजा कैंसिल होने के कई कारण होते हैं। जैसे विदेश में पढ़ाई करने की अनुमति नहीं मिल पाना, पैसों की कमी, पढ़ाई के बाद कहां जाएंगे और अंग्रेजी न आना।
ये भी पढ़ें: JEE Main 2024: जेईई मेन के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, जल्द करें ऑनलाइन अप्लाई
5. वीजा खारिज होने पर क्या करें
अगर आपका वीजा खारिज हो जाता है तो आप किसी भी समय दोबारा आवेदन कर सकते हैं। हालांकि, आपको उन जानकारियों को देना होगा जो आपने पहले वीजा अप्लाई करते वक्त नहीं दी थी।
6. किस देश में सबसे ज्यादा छात्र जाते हैं पढ़ाई के लिए
यूके, यूएस, कनाडा और ऑस्ट्रेलिया भारतीय छात्रों के लिए फेमस डेस्टिनेशन हैं। इन देशों में बीच वीजा प्रक्रियाएं और अवधि समान हैं। इसके अलावा यहां पर मांगी जाने वाली बुनियादी आवश्यकताएं अंग्रेजी परीक्षा में स्कोर, इनकम सर्टिफिकेट, आईडी और स्वीकृति पत्र हैं। हालांकि, वहीं अगर आप ऑस्ट्रेलियाई यूनिवर्सिटी में पढ़ना चाहते हैं तो आपके पास पैसों कमी नहीं होनी चाहिए क्योंकि यहां खर्चा ज्यादा आता है। ऐसे में पैसों की कमी के चलते आपका वीजा कैंसिल हो सकता है
ये भी पढ़ें: Success Story: नौकरी नहीं मिली तो खड़ी कर दी 800 करोड़ की कंपनी, पूनम गुप्ता ने कुछ ऐसे किया कमाल
संबंधित खबरें
यूपी में कल स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, किन-किन जिलों में छुट्टी का हुआ ऐलान?
16 hrs agoघोषित हुए सीए इंटर सितंबर परीक्षा के नतीजे, चेक करें मेरिट लिस्ट
1 day agoCBSE 10वीं की डेटशीट पर आया बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होंगी परीक्षाएं
1 day agoJNV में 9वीं और 11वीं में एडमिशन की अंतिम तिथि बढ़ी, जानें नया अपडेट
3 days agoबिहार के शिक्षकों के लिए बड़ा ऐलान, शिक्षा विभाग के अधीन होंगे नियोजित टीचर
4 days agoCBSE 10वीं, 12वीं की डेटशीट कब आएगी? जानें प्रैक्टिकल एग्जाम की तारीखें
6 days agoफॉर्म भरने से पहले जरूर कर लें ये काम, वरना नहीं मिलेगा सुधार का मौका
6 days agoUP के सैनिक स्कूलों में एडमिशन के लिए आवेदन शुरू, इस डेट तक करें अप्लाई
6 days agoदशहरा पर कितने दिनों बंद रहेंगे स्कूल? जानें पर छुट्टियां की लिस्ट
7 days agoNEET पेपर लीक: नंदन नीलेकणि ने सिंगल क्वेश्चन पेपर पर उठाए सवाल
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines