JEE Main 2024: जेईई मेन के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, जल्द करें ऑनलाइन अप्लाई

JEE Main 2024 Registration start: जेईई (मेन) 2024 के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू हो चुके हैं। इच्छुक उम्मीदवार अप्लाई करने की आखिरी तारीख 30 नवंबर से पहले आवेदन कर लें।

JEE Main 2024: जेईई मेन के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, जल्द करें ऑनलाइन अप्लाई

JEE Main 2024 Registration start: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने जेईई (मेन) 2024 के लिए ऑनलाइन आवेदन स्वीकार करना शुरू कर दिए हैं। साथ ही परीक्षा के लिए पाठ्यक्रम भी जारी किया। एनटीए ने जेईई (मेन) की परीक्षा के लिए एक नवबंर को नोटिफिकेशन जारी किया था। इच्छुक उम्मीदर आवेदन की अंतिम तारीख 30 नवंबर से पहले ऑनलाइन फॉर्म भर लें।

जल्द करें ऑनलाइन अप्लाई

बता दें कि जॉइंट एंट्रेंस एग्जाम (जेईई (मुख्य) में दो पेपर शामिल हैं। पेपर 1 (बी.ई./बी.टेक.) एनआईटी, आईआईआईटी और सीएफटीआई में स्नातक इंजीनियरिंग कोर्स (बी.ई./बी.टेक) में प्रवेश के लिए आयोजित किया जाता है। एनटीए ने शैक्षणिक सत्र 2024-25 के लिए जेईई (मेन) परीक्षा को दो सत्रों यानी सत्र 1 (जनवरी 2024) और सत्र 2 (अप्रैल 2024) में आयोजित करने का फैसला किया है। उम्मीदवार जेईई (मेन) 2024 की परीक्षा के लिए ऑनलाइन मोड के जरिए से एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.ac.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। जानकारी के लिए बता दें कि ऑनलाइन मोड के अलावा अन्य मोड में आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।

जानकारी के लिए पढ़ लें जेईई मेन की नोटिफिकेशन

वहीं, एक अभ्यर्थी केवल एक बार अप्लाई कर सकता है। किसी भी परिस्थिति में उम्मीदवारों को एक से अधिक आवेदन पत्र भरने की अनुमति नहीं दी जाएगी। एक से अधिक आवेदन पत्र भरने वाले ऐसे अभ्यर्थियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। अभ्यर्थी को सलाह दी जाती है कि एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर जेईई मेन से संबंधित जरूरी बातों को जानने के लिए नोटिफिकेशन ध्यान से पढ़ लें।

इच्छुक उम्मीदवार एक सत्र या दोनों सत्रों (2024 के सत्र 1 और सत्र 2) के लिए एक साथ आवेदन करने कर सकते हैं। इसके लिए उसे परीक्षा शुल्क का भुगतान करना होगा। दूसरे शब्दों में कहें तो अगर कोई उम्मीदवार केवल सत्र 1 के लिए आवेदन करना चाहता है, तो उसे वर्तमान आवेदन अवधि के दौरान केवल सत्र 1 के लिए परीक्षा शुल्क का भुगतान करना होगा और सत्र 2 (अप्रैल 2024) के लिए फिर से आवेदन करने का अवसर मिलेगा। इसके लिए आवेदन करने के लिए सत्र 2 के लिए आवेदन विंडो फिर से खोली जाएगी।

 

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ