Rajasthan Police Constable Result 2022: राजस्थान पुलिस द्वारा आयोजित की जाने वाली भर्ती परीक्षा में भाग लेने वाले उम्मीदवारों के लिए एक महत्वपूर्ण खबर सामने आई है। इस परीक्षा का रिजल्ट जल्द ही जारी किया जा सकता है। इसके रिजल्ट को जारी करने को लेकर कोई आधिकारिक ऐलान नहीं किया गया है लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ये सोमवार को जारी किया जा सकता है।
इस परीक्षा में जिन भी छात्रों ने भाग लिया है वे आधिकारिक वेबसाइट police.rajasthan.gov.in पर जाकर इस परीक्षा का रिजल्ट चेक कर सकते हैं। उम्मीदवार नीचे दी गई लिंक के माध्यम से भी इस परीक्षा के स्कोर चेक कर सकते हैं।
Rajasthan Police Constable Result 2022: ऐसे करें चेक
– सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट police.rajasthan.gov.in पर जाएं।
– उसके बाद नए पेज पर Rajasthan Police Constable Result 2022 की लिंक पर क्लिक करें।
– नए पेज पर अपना नाम व अन्य जानकारी डालें।
– उसके बाद आपका रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा।
– इसे डाउनलोड कर लें या फिर इसका प्रिंट आउट निकाल लें।
Rajasthan Police Constable Result 2022: रिजल्ट देखने के लिए यहां क्लिक करें
राजस्थान पुलिस ने 13 मई से 16 मई 2022 तक के बीच कांस्टेबलों के पद के लिए लिखित परीक्षा आयोजित की थी। राजस्थान पुलिस परीक्षा राज्य के 32 जिलों में लगभग 470 केंद्रों पर आयोजित की गई थी। गौरतलब है कि इस भर्ती के लिए कुल 4438 रिक्तियों के मुकाबले 18 लाख से अधिक उम्मीदवारों ने आवेदन किया है।
चयन प्रक्रिया (Selection Process)
ऐसे में लिखित परीक्षा में बड़ी संख्या में उम्मीदवारों का चयन किया जाना तय है। यह भी कहा जा रहा है कि करीब एक पद के लिए 5 दावेदार यानी पांच गुना अभ्यार्थियों का चयन किया जा सकता है। इसके बाद उम्मीदवारों को पीएसटी और पीईटी में शामिल होना होगा। लिखित परीक्षा में चयन किए उम्मीदवारों की फिर पीएसटी और पीईटी के दौर से गुजरना होगा, इसमें भी काफी उम्मीदवार बाहर किए जाएंगे। बाद बचे हुए उम्मीदवारों की मेरिट लिस्ट बनेगी और उसके बाद फाइनल रिजल्ट जारी होगा।
राजस्थान पुलिस कांस्टेबल सामान्य व पुलिस दूरसंचार के लिए पीईटी 30 अंक और कांस्टेबल चालक कांस्टेबल बैंड के लिए पीईटी 20 अंक का होगा। इसमें उम्मीदवार का शारिरीक जांच, लंबाई, दौड़ आदि के लिहाज से उम्मीदवार को जांचा जाएगा।
ऐसे बनेगी मेरिट
कांस्टेबल सामान्य पदों के अभ्यर्थियों की मेरिट लिस्ट लिखित परीक्षा, पीईटी के प्राप्तांकों के आधार पर बनेगी। वहीं कांस्टेबल ड्राइवर बैंड के अभ्यर्थियों की मेरिट लिस्ट लिखित परीक्षा, पीईटी व स्किल टेस्ट के प्राप्तांकों के आधार पर बनेगी।
और पढ़िए – शिक्षा से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
CBSE 10वीं, 12वीं की डेटशीट कब आएगी? जानें प्रैक्टिकल एग्जाम की तारीखें
19 mins agoफॉर्म भरने से पहले जरूर कर लें ये काम, वरना नहीं मिलेगा सुधार का मौका
1 hr agoUP के सैनिक स्कूलों में एडमिशन के लिए आवेदन शुरू, इस डेट तक करें अप्लाई
5 hrs agoदशहरा पर कितने दिनों बंद रहेंगे स्कूल? जानें पर छुट्टियां की लिस्ट
1 day agoNEET पेपर लीक: नंदन नीलेकणि ने सिंगल क्वेश्चन पेपर पर उठाए सवाल
3 days agoआज जारी हो सकती है CBSE 10वीं 12वीं की डेटशीट, ऐसे करें डाउनलोड
4 days ago5 फरवरी से शुरू होंगे UP Board एग्जाम, देखें टाइमटेबल
4 days agoअमेरिका में एक साल में 12000 किताबें बैन, AI कर रहा फैसला
8 days agoCBSE Private Exam 2027 के लिए आवेदन शुरू, जानें फीस और आखिर तारीख
8 days agoइस दिन तक आ सकता है UP Board 10वीं-12वीं का टाइम टेबल, कर लो तैयारी टाइट
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines