NEET UG 2023: नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट अंडरग्रेजुएट (NEET UG 2023) के लिए आवेदन विंडो 6 अप्रैल, 2023 को बंद हो जाएगी। जिन उम्मीदवारों को अभी अपना फॉर्म जमा करना है, वे neet.nta.nic.in पर रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं।
जानें एग्जाम डेट
नीट यूजी परीक्षा का आयोजन 7 मई 2023 को होगा। एग्जाम सिंगल शिफ्ट में आयोजित होगी दोपहर में 2 बजे से शाम 5.20 बजे तक. यह पेपर 3 घंटे 20 मिनट का होगा। परीक्षा अंग्रेजी, हिंदी, असमिया, बंगाली, गुजराती, कन्नड़, मलयालम, मराठी, ओडिया, पंजाबी, तमिल, तेलुगु और उर्दू सहित विभिन्न भाषाओं में आयोजित की जाएगी।
और पढ़िए – NEET UG 2023: नीट यूजी के रजिस्ट्रेशन शुरू, यहां Direct Link से करें अप्लाई
इन सब्जेक्ट के आधार पर होगी परीक्षा
नीट यूजी 2023 पाठ्यक्रम में तीन विषय – भौतिकी, रसायन विज्ञान और जीव विज्ञान शामिल हैं। NEET UG 2023 एंट्रेंस एग्जाम में 11वीं और 12वीं फिजिक्स, केमिस्ट्री और बायोलॉजी के विषय होंगे।
जानें आवेदन शुल्क
- नीट यूजी के लिए आवेदन करने के लिए जनरल कैटेगरी के कैंडिडेट्स को 1700 रुपये शुल्क देना होगा।
- जबकि जनरल-ईडब्ल्यूएस कैंडिडेट्स को 1600 रुपये देने होंगे।
- ओबीसी-एनसीएल को 1,000 रुपये शुल्क देना होगा।
- देश के बाहर के कैंडिडेट्स 9500 रुपये शुल्क देकर आवेदन कर सकते हैं।
- इसके अलावा प्रोसेसिंग फीस और जीएसटी देनी होगी।
आवेदन के समय इन बातों का रखें ध्यान
नीट 2023 के लिए आवेदन करते समय आधार कार्ड के रूप में एड्रेस प्रूफ (प्रेजेंट और परमानेंट), डोमिसाइल सर्टिफिकेट, पासपोर्ट, वोटर आईडी वगैरह जरूरी डॉक्यूमेंट्स के रूप में जरूर अटैच करें। अगर प्रेजेंट और परमानेंट एड्रेस सेम है तो दोनों डॉक्यूमेंट्स को मर्ज करके सिंगल फाइल के रूप में अपलोड करें।
और पढ़िए – NEET 2023: NTA जल्द शुरू करेगा नीट-यूजी के रजिस्ट्रेशन, जानें किन जरूरी डाक्यूमेंट्स की होगी जरूरत
फोन नंबर चुनकर डालें
एनटीए के जारी निर्देश में साफ कहा गया है कि अपने फॉर्म में अपने माता-पिता या गार्जियन का मोबाइल नंबर ही फॉर्म में भरें और ईमेल एड्रेस डालते समय भी सही से चेक करें। केवल रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर और ईमेल पर ही जरूरी इंफॉर्मेशन भेजी जाएगी।
NEET UG 2023 ऐसे करें रजिस्ट्रेशन
- ऑफिशियल वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाएं।
- होम पेज पर नीट यूजी एप्लीकेशन रजिस्ट्रेशन फॉर्म के लिंक पर क्लिक करें।
- आवश्यक जानकारी और अपने संपर्क विवरण दर्ज करें।
- अपना फोटोग्राफ, हस्ताक्षर और कक्षा 10वीं और 12वीं के दस्तावेजों की स्कैन कॉपी अपलोड करें।
- नीट यूजी 2023 परीक्षा आवेदन शुल्क जमा करें।
- फॉर्म जमा करते हुए कंफर्मेशन पेज डाउनलोड करें।
संबंधित खबरें
JEE Main के एप्लीकेशन फॉर्म पर बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन
1 day agoयूपी में कल स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, किन-किन जिलों में छुट्टी का हुआ ऐलान?
2 days agoघोषित हुए सीए इंटर सितंबर परीक्षा के नतीजे, चेक करें मेरिट लिस्ट
2 days agoCBSE 10वीं की डेटशीट पर आया बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होंगी परीक्षाएं
2 days agoJNV में 9वीं और 11वीं में एडमिशन की अंतिम तिथि बढ़ी, जानें नया अपडेट
5 days agoबिहार के शिक्षकों के लिए बड़ा ऐलान, शिक्षा विभाग के अधीन होंगे नियोजित टीचर
6 days agoCBSE 10वीं, 12वीं की डेटशीट कब आएगी? जानें प्रैक्टिकल एग्जाम की तारीखें
7 days agoफॉर्म भरने से पहले जरूर कर लें ये काम, वरना नहीं मिलेगा सुधार का मौका
7 days agoUP के सैनिक स्कूलों में एडमिशन के लिए आवेदन शुरू, इस डेट तक करें अप्लाई
8 days agoदशहरा पर कितने दिनों बंद रहेंगे स्कूल? जानें पर छुट्टियां की लिस्ट
8 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines