NEET UG 2023: नीट यूजी के रजिस्ट्रेशन शुरू, यहां Direct Link से करें अप्लाई
Edited By Niharika Gupta

NEET UG 2023 Registration
Edited By Niharika Gupta

NEET UG 2023 Registration
NEET UG 2023 Registration: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने आज नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट अंडरग्रेजुएट (NEET UG) 2023 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू कर दिया है। इच्छुक उम्मीदवार NTA की आधिकारिक वेबसाइट – neet.nta.nic.in पर आवेदन कर सकते हैं। नीट यूजी 2023 परीक्षा के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास 6 अप्रैल रात 11:50 बजे तक का समय है।
NTA ने पहले ही वर्ष 2023 से 2024 के लिए एग्जाम कैलेंडर की घोषणा कर दी है। इसके अनुसार, NEET UG 2023 परीक्षा 07 मई, 2023 को आयोजित होने वाली है। हर साल 16 लाख से अधिक छात्र NEET परीक्षा में शामिल होते हैं। यह परीक्षा इंग्लिश, हिंदी, असमिया, बंगाली, गुजराती, कन्नड़, मलयालम, मराठी, उड़िया, पंजाबी, तमिल, तेलुगु और उर्दू भाषाओं में होगी।
पिछले साल, NTA ने NEET UG परीक्षा में शामिल होने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयुसीमा को हटा दिया था। हालांकि, सभी कैटेगरी के तहत एडमिशन के लिए उम्मीदवारों की आयु कम से कम 17 वर्ष होनी चाहिए। प्रवेश के वर्ष के दौरान उम्मीदवारों की आयु 31 दिसंबर तक 17 वर्ष होनी चाहिए।
NEET UG परीक्षा के लिए उपस्थित होने के लिए, उम्मीदवारों को मुख्य विषयों के रूप में केमिस्ट्री, फिजिक्स, बायोलॉजी या बायो-टेक्नोलॉजी और इंग्लिश के साथ 10+2 परीक्षा में उपस्थित होना चाहिए। कोई भी अन्य जानकारी ऑफिशियल नोटिफिकेशन में चेक कर सकेंगे।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: