UPJEE 2023 mock test: यूपीजेईई पॉलिटेक्निक के लिए मॉक टेस्ट और एग्जाम शेड्यूल जारी, यहां एक क्लिक में करें चेक
Edited By Niharika Gupta

UPJEE 2023 Exam
Edited By Niharika Gupta

UPJEE 2023 Exam
JEECUP 2023 Mock Test: संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद उत्तर प्रदेश ने यूपीजेईई पॉलिटेक्निक 2023 के लिए मॉक टेस्ट जारी कर दिया है। जो उम्मीदवार परीक्षा में शामिल होंगे, वे jeecup.admissions.nic.in पर जाकर इसे दे सकते हैं। प्रवेश पत्र और परीक्षा का डिटेल शेड्यूल भी वेबसाइट पर उपलब्ध है।
एग्जाम शेड्यूल के अनुसार , यूपीजेईई 2023 5 दिनों में आयोजित किया जाएगा और प्रत्येक परीक्षा के दिन, तीन स्लॉट होंगे: सुबह 8 बजे से 10:30 बजे तक, दोपहर 12 बजे से 2:30 बजे तक और शाम 4 बजे से 6:30 बजे तक। पहले तीन दिन (2, 3 और 4 अगस्त) ग्रुप ए के उम्मीदवारों के लिए परीक्षा निर्धारित है।
जिन उम्मीदवारों ने ग्रुप ई1 और ई2 के तहत आवेदन किया है, वे 6 अगस्त की पहली पाली में यूपीजेईई 2023 देंगे। ग्रुप के उम्मीदवारों के लिए परीक्षा उसी दिन की दूसरी पाली और ग्रुप बी, सी, डी, ई, जी के लिए निर्धारित है। मॉक टेस्ट को वास्तविक परीक्षा के समान पैटर्न में डिज़ाइन किया गया है और यह उम्मीदवारों को कंप्यूटर आधारित परीक्षण से परिचित होने में मदद करेगा।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: