IIT Delhi Fees: छात्रों के लिए खुशखबरी! इन कोर्सेस की फीस में की गई 30 फीसदी की कटौती, यहां देखें लिस्ट

IIT Delhi

IIT Delhi

IIT Delhi Fees: इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी दिल्ली (IIT Delhi) में पढ़ रहे छात्रों के लिए एक खुशखबरी सामने आई है। दरअसल कॉलेज प्रशासन ने एमटेक और पोस्टग्रेजुएट प्रोग्राम की फीस में कटौती की है। ये फैसला छात्रों के हित में लिया गया है। आईआईटी दिल्ली द्वारा 30 फीसदी की कटौती की गई है।

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) ने हाल ही में कई कोर्सेस की फीस में बढ़ोतरी की थी जिसके खिलाफ छात्रों द्वारा मौन प्रदर्शन किया गया था। छात्रों के इस विरोध के बाद आईआईटी दिल्ली ने एक कमेटी बनाई थी। इस कमेटी ने जांच करके एक रिपोर्ट पेश की और फिर फीस में कटौती का ऐलान किया है।

आईआईटी द्वारा किए गए ऐलान के मुताबिक एमटेक की फुल टाइम फीस 25000 से घटाकर 17500 रुपए कर दी गई है। इसके अलावा पोस्टग्रेजुएट की फीस में भी कटौती कर दी गई है। वहीं ट्यूशन फीस के अलावा अन्य शुल्कों में भी कमी की जाएगी जिससे छात्रों पर बोझ कम आए।

बता दें कि विभिन्न पाठ्यक्रमों के छात्र शुक्रवार को आईआईटी कैंपस में विंड टी कॉरिडोर पर एकत्र हुए थे। उनके हाथों में पोस्टर और तख्तियां थी जिनपर फीस बढ़ोतरी को अस्वीकार करने की बात कही गयी थी। हालांकि ये प्रदर्शन शांत था और इसमें किसी भी प्रकार की हिंसा नही हुई।

आईआईटी दिल्ली द्वारा जारी आधिकारिक नोटिस में कहा गया है कि ‘दूसरा सेमेस्टर 2021-22 या उसके बाद पाठ्यक्रम में शामिल होने वाले विद्यार्थियों के लिए फीस कम कर दी गई है। शिक्षण शुल्क और अन्य शुल्क काफी कम कर दिए गए हैं। एम.टेक पूर्णकालिक शिक्षण शुल्क 25,000 रुपये प्रति सेमेस्टर से घटाकर 17,500 प्रति सेमेस्टर कर दिया गया है।’

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ