CTET 2022: टीईटी दिसंबर परीक्षा के लिए एप्लीकेशन फॉर्म में करेक्शन विंडो आज होगी बंद, उम्मीवार इन चीजों का रखें ध्यान
Edited By Niharika Gupta

CBSE CTET 2022
Edited By Niharika Gupta

CBSE CTET 2022
CBSE CTET 2022: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) 3 दिसंबर, 2022 को सीटीईटी 2022 के लिए करेक्शन विंडो को बंद कर देगा। जिन उम्मीदवारों ने सीटेट परीक्षा के लिए आवेदन किया था और उनसे एप्लीकेशन फॉर्म (CTET Application Form) में कोई गलती हुई थी वे इसमें सुधार कर सकते हैं।
उम्मीदवार अपने नाम, माता के नाम, पिता के नाम, डेट ऑफ बर्थ, कैटेगरी, पेपर ऑप्शन, अपने पते में करेक्शन कर सकते हैं। करेक्शन विंडो केवल एक बार ही खोली गई है, इसकी समयसीमा खत्म होने के बाद कोई करेक्शन नहीं की जा सकेगी।
सीटेट के लिए कंप्यूटर बेस्ट टेस्ट में जनवरी या दिसंबर में आयोजित किा जाएगा। परीक्षा की तारीख की घोषणा जल्द ही की जा सकती है। परीक्षा शेड्यूल एडमिट कार्ड में दिया जाएगा। उम्मीदवार एप्लीकेशन फॉर्म में 3 दिसंबर की रात 12 बजे से पहले तक करेक्शन कर सकते हैं। सीटेट एप्लीकेशन करेक्शन लिंक ऑफिशियल वेबसाइट ctet.nic.in पर एक्टिव है। इस वेबसाइट पर जाकर ही उम्मीदवार फॉर्म में करेक्शन कर सकते हैं।
एक पेपर के लिए जनरल उम्मीदवार ओबीसी के लिए परीक्षा शुल्क 1000 रुपए है दोनों पेपर के लिए 1200 रुपए है। एससी, एसटी के लिए 500 रुपए और दोनों पेपर के लिए 600 रुपए है।
सीबीएसई ने कहा, “इस तिथि के बाद किसी भी परिस्थिति में किसी भी सुधार की अनुमति नहीं दी जाएगी।” इस विंडो के दौरान, डिटेल्स एडिट करने के अलावा, यदि किसी विशेष शहर में क्षमता उपलब्ध है, तो उम्मीदवार अपनी पसंद का परीक्षा शहर बदल सकते हैं।
और पढ़िए – शिक्षा से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: