Niharika Gupta
Read More
COMDET UGET 2023: कंसोर्टियम ऑफ मेडिकल, इंजीनियरिंग एंड डेंटल कॉलेज ऑफ कर्नाटक (COMEDK) 15 फरवरी से COMEDK प्रवेश परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू करेगा। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट- comedk.org पर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 24 अप्रैल है।
COMDET UGET 2023 टेस्ट एडमिशन टिकट (TAT) 18 मई को सुबह 10 बजे जारी किया जाएगा। सीओएमईडीके यूजीईटी और यूनी-गेज ई 2023 प्रवेश परीक्षा रविवार, 28 मई को आयोजित की जाएगी।
आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार आंसर-की 30 मई को जारी की जाएंगी और उम्मीदवार 1 जून तक आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। फाइनल आंसर-की 6 जून को जारी की जाएगी और उम्मीदवार 10 जून को स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
और पढ़िए –NEET PG 2023: नीट पीजी एप्लीकेशन करेक्शन विंडो कल होगी बंद, इन डिटेल्स को जरूर करें चेक
कर्नाटक प्रोफेशनल कॉलेज फाउंडेशन ने कंसोर्टियम ऑफ मेडिकल, इंजीनियरिंग एंड डेंटल कॉलेज ऑफ कर्नाटक (सीओएमईडीके) का गठन किया। सीओएमईडीके 16 मेडिकल कॉलेजों, 24 डेंटल कॉलेजों और लगभग 190 इंजीनियरिंग कॉलेजों में सेवाएं दे रहा है। COMEDK 2004-05 में अपनी स्थापना के बाद से, सदस्य संस्थानों में स्नातक और स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों के लिए वार्षिक प्रवेश परीक्षा आयोजित कर रहा है।
न्यूज 24 पर पढ़ें शिक्षा, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।