UP Board 2023: कक्षा 10वीं, 12वीं परीक्षा के एडमिट कार्ड जल्द होंगे जारी, छात्र भूल के भी न करें ये गलतियां
Edited By Niharika Gupta

UP Board Exam 2023 datesheet
Edited By Niharika Gupta

UP Board Exam 2023 datesheet
UP Board 2023 Admit Card: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) जल्द ही हाई स्कूल (कक्षा 10) और इंटरमीडिएट (कक्षा 12) की अंतिम परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी करेगा।
जारी टाइम टेबल के अनुसार, यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं दोनों की फाइनल परीक्षाएं 16 फरवरी से शुरू होंगी। छात्र एडमिट कार्ड की जानकारी के लिए बोर्ड की वेबसाइट upmsp.edu.in पर जा सकते हैं। छात्र अधिक अपडेट के लिए अपने स्कूलों से भी संपर्क कर सकते हैं।
यूपी बोर्ड कक्षा 10, 12 की अंतिम परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी – पहली सुबह 8 बजे से 11:15 बजे तक और दूसरी दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक। कक्षा 10वीं की फाइनल परीक्षाएं 3 मार्च तक चलेंगी और 12वीं की फाइनल परीक्षाएं 4 मार्च को खत्म होंगी।
इस साल, लगभग 58 लाख उम्मीदवारों – 10वीं कक्षा के 31,16,458 छात्रों और 12वीं कक्षा के 27,50,871 छात्रों – ने यूपी में कक्षा 10, 12 की बोर्ड परीक्षाओं के लिए पंजीकरण कराया है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: