CISCE Exam 2024 Time Table: ICSE Board Exam ने 10वीं और 12वीं का परीक्षा शेड्यूल किया जारी

CISCE Exam 2024 Time Table: जारी डेटशीट के अनुसार ICSE यानी 10वीं कक्षा के एग्जाम 21 फरवरी 2024 से तथा 12वीं यानी ISC Board के एग्जाम 12 फरवरी 2024 से शुरू किए जाएंगे।

CISCE Exam 2024 Time Table, CISCE Exam 2024, Time Table, 10th Exam, 12th Exam
विज्ञापन

CISCE Exam 2024 Time Table: काउंसिल फॉर इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जाम (CISCE) ने 10वीं और 12वीं की डेटशीट जारी कर दी है। जारी डेटशीट के अनुसार ICSE यानी 10वीं कक्षा के एग्जाम 21 फरवरी 2024 से तथा 12वीं यानी ISC Board के एग्जाम 12 फरवरी 2024 से शुरू किए जाएंगे। इसके लिए विषय अनुसार टाइम टेबल जारी कर दिया गया है। छात्र CISCE की ऑफिशियल वेबसाइट- cisce.org पर जाकर डेटशीट को चेक कर सकते हैं।

Advertisment

यूपी और बिहार बोर्ड के बाद CISCE की ओर से भी 10वीं और 12वीं की डेटशीट जारी कर दी गई है। वहीं, CISCE की ओर से जारी शेड्यूल के अनुसार, 10वीं यानी ICSE Board की परीक्षाएं 21 फरवरी 2024 से शुरू होंगी तथा 28 मार्च 2024 तक चलेंगी। CISCE की तरफ से जारी शेड्यूल के अनुसार, 12वीं यानी ISC बोर्ड की परीक्षाएं 12 फरवरी 2024 से शुरू हो जाएंगी तथा 3 अप्रैल 2024 तक चलेंगी। परीक्षाओं का सब्जेक्ट वाइज टाइम टेबल नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर देख सकते हैं

CISCE ICSE ISC डेटशीट ऐसे चेक करें

Date Sheet चेक करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट cisce.org पर जाएं।
इसके बाद वेबसाइट की होम पेज पर Notices के लिंक पर क्लिक करें।
इसके बाद ICSE or ISC Board Exam Date Sheet 2024 के लिंक पर जाएं। वहीं, अगले पेज पर अपने Class के आगे दिए लिंक पर जाएं।

विज्ञापन

Whtasapp Channel Logo Template

यूपी बोर्ड परीक्षा 2024 का शेड्यूल जारी

वहीं, इससे पहले 7 दिसंबर को यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा 2024 का परीक्षा शेड्यूल जारी कर दिया गया है। जारी डेट शीट के अनुसार, यूपी बोर्ड परीक्षाएं 22 फरवरी, 2024 से शुरू होंगी। आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार, बोर्ड परीक्षाएं 22 फरवरी से शुरू होंगी और 9 मार्च को समाप्त होंगी। वहीं, यूपी बोर्ड परीक्षाएं दो पालियों में आयोजित की जाएंगी- सुबह 8:30 से 11:45 बजे तक और दूसरी पाली में दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक। इसके साथ ही छात्र परीक्षा 2024 की पूरी समय सारणी आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर चेक कर सकते हैं।

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ