CBSE New Advisory For Board Exam : देशभर में 15 फरवरी से सीबीएसई की बोर्ड परीक्षाएं शुरू होने वाली हैं। इस बार 39 लाख अभ्यर्थी 10वीं और 12वीं के बोर्ड एग्जाम में बैठेंगे। इससे पहले केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने एक नया फरमान जारी किया है। अगर आप बोर्ड एग्जाम देने जा रहे हैं तो सीबीएसई की नई एडवाइजरी जरूर पढ़ लें।
पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश के किसान दिल्ली कूच कर रहे हैं। इसे लेकर दिल्ली समेत आसपास के राज्यों में वाहनों का लंबा जाम लग रहा है। साथ ही बॉर्डर भी सील कर दिए गए हैं। किसानों के आंदोलन को देखते हुए सीबीएसई ने स्कूलों, बोर्ड एग्जाम में बैठने वाले परीक्षार्थियों और उनके अभिभावकों के लिए एजवाइजरी जारी की है। इसके तहत सीबीएसई ने परीक्षा के लिए छात्र-छात्राओं को घर से समय से पहले निकलने की अपील की है। उन्होंने अभ्यर्थियों को 10 बजे तक एग्जाम सेंटर पहुंचने का सुझाव दिया है।
यह भी पढे़ं : CBSE Exam Date Sheet 2024: 10वीं-12वीं के एग्जाम को लेकर नया अपडेट, समझें डेटशीट डाउनलोड करने का स्टेप बाय स्टेप प्रॉसेस
एग्जाम के लिए घरों से जल्दी निकलें अभ्यर्थी
सीबीएसई ने अपने सुझाव में कहा कि दिल्ली में मौजूदा स्थिति की वजह से यातायात संबंधी समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं, जिससे आपको एग्जाम सेंटर पहुंचने में देरी हो सकती है। इसलिए सभी परीक्षार्थियों से अपील है कि वे घरों से जल्दी निकलें, ताकि आप समय पर परीक्षा केंद्र पर पहुंच सकें।
मेट्रो सेवाओं का करें इस्तेमाल
सीबीएसई ने छात्र-छात्राओं को सड़क के बजाए मेट्रो सेवाओं का उपयोग करने की सलाह दी है। उन्होंने छात्रों से अनुरोध किया है कि वे परीक्षा सेंटर पर हर हाल में 10 बजे या उससे पहले तक पहुंच जाएं। एग्जाम सेंटरों के अंदर उन्हीं छात्र-छात्राओं को जाने की अनुमति मिलेगी, जो 10 बजे तक प्रवेश कर लेंगे।
यह भी पढे़ं : CBSE Board Exam 2024: सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में ये छात्र ले जा सकते हैं खाने का सामना, गाइडलाइन में किसे क्या छूट मिली?
परीक्षा केंद्र पर हर हाल में 10 बजे तक पहुंच जाएं
सीबीएसई ने स्कूलों से कहा कि वे छात्रों और उनके परिजनों का मार्गदर्शन करें। आपको बता दें कि पूरे देश में गुरुवार की सुबह 10.30 बजे से परीक्षा शुरू होगी, इसलिए छात्रों को 10 बजे या उससे पहले परीक्षा सेंटर पहुंचने का निर्देश दिया गया है।
संबंधित खबरें
चक्रवाती तूफान अर्नब से बढ़ी चिंता, 28-29 तारीख को यहां बंद रहेंगे स्कूल!
11 mins agoजारी हुआ DSSSB का एडमिट कार्ड, इस डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड
2 hrs agoएनटीए ने जारी किया संशोधित एग्जाम कैलेंडर, जानें अपनी परीक्षा की तारीख
21 hrs agoआज 26 अक्टूबर को किन राज्यों में बंद रहेंगे स्कूल? चेक करें पूरी लिस्ट
1 day agoJEE Main के एप्लीकेशन फॉर्म पर बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन
3 days agoयूपी में कल स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, किन-किन जिलों में छुट्टी का हुआ ऐलान?
4 days agoघोषित हुए सीए इंटर सितंबर परीक्षा के नतीजे, चेक करें मेरिट लिस्ट
4 days agoCBSE 10वीं की डेटशीट पर आया बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होंगी परीक्षाएं
5 days agoJNV में 9वीं और 11वीं में एडमिशन की अंतिम तिथि बढ़ी, जानें नया अपडेट
7 days agoबिहार के शिक्षकों के लिए बड़ा ऐलान, शिक्षा विभाग के अधीन होंगे नियोजित टीचर
8 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines