BSEB Matric exam 2023: बिहार 10वीं बोर्ड परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन आज से शुरू, जल्द ऐसे करें अप्लाई
Edited By Siddharth Sharma

Edited By Siddharth Sharma

BSEB Matric exam 2023 Registration: बिहार माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (BSEB) द्वारा आयोजित की जाने वाली कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा 2023 (BSEB 10th Exam 2023) में भाग लेने वाले छात्रों के लिए एक महत्वपूर्ण खबर सामने आई है। दरअसल बोर्ड द्वारा इस परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन आज यानि 18 अगस्त 2022 से शुरू हो गए हैं। परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख 22 अगस्त 2022 है।
बीएसईबी द्वारा आयोजित की जाने वाली इस परीक्षा में जिन भी उम्मीदवारों को भाग लेना है वे आधिकारिक वेबसाइट secondary.biharboardonline.com पर जाकर परीक्षा के लिए अप्लाई कर सकते हैं। उम्मीदवार नीचे दी गई लिंक के माध्यम से भी परीक्षा के लिए रजिस्टर कर सकते हैं।
BSEB Matric exam 2023 Registration: 10वीं बोर्ड परीक्षा के लिए ऐसे करें रजिस्टर
– बीएसईबी की आधिकारिक साइट secondary.biharboardonline.com पर जाएं।
– होम पेज पर उपलब्ध सेकेंडरी लिंक पर क्लिक करें।
– लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
– आवेदन पत्र भरें और आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
– एक बार हो जाने के बाद सबमिट पर क्लिक करें।
– उसके बाद कंफर्मेशन पेज पर क्लिक करें और उसकी एक हार्ड कॉपी रखें।
यदि उम्मीदवार परीक्षा शुल्क जमा नहीं कर पा रहे हैं या आवेदन पत्र भरने में परेशानी हो रही है तो हेल्पलाइन नंबर 0612-2232074 पर कॉल कर सकते हैं। अधिक संबंधित विवरण के लिए उम्मीदवार बीएसईबी की आधिकारिक साइट देख सकते हैं। 10वीं बोर्ड परीक्षा के लिए रजिस्टर करने के कुछ दिनों बाद ही डमी रजिस्ट्रेशन कार्ड भी जारी कर दिए जाएंगे।
और पढ़िए – शिक्षा से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: