पापा मैं CA बन गई... रोते हुए पिता के गले लगी बेटी, वीडियो शेयर कर बताई जर्नी

Amita Prajapati CA Topper: 11 जुलाई 2024 को सीए की परीक्षा के नतीजे आए हैं। दिल्ली की रहने वाली अमिता प्रजापति का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। अमिता के पिता चाय बेचते हैं। झुग्गी झोपड़ी में रहते हुए अमिता ने ये मुकाम हासिल किया है।

Amita Prajapati CA

Amita Prajapati CA Topper: देश की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक सीए की टॉपर्स लिस्ट सामने आ गई है। इस लिस्ट में दिल्ली की रहने वाली अमिता प्रजापति का नाम भी शामिल है। सीए बनने के बाद अमिता की खुशी का ठिकाना नहीं है। उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वो अपने पिता से लिपट कर खूब रो रही हैं। अमिता ने ये वीडियो शेयर करते हुए एक भावुक पोस्ट लिखा है। इसमें अमिता ने अपने सीए बनने की कहानी बयां की है।

विज्ञापन

10 साल की कड़ी मेहनत

अमिता के पिता चाय बेचते हैं। वहीं सीए बनने में उन्हें 10 साल लग गए। इस बीच अमिता की जिंदगी में कई उतार-चढ़ाव आए। उनके पिता को रिश्तेदारों ने ताने भी सुनाए। मगर अमिता ने हार नहीं मानी और 10 साल की कड़ी मेहनत के बाद उन्होंने मंजिल हासिल कर ली।

विज्ञापन

अमिता ने शेयर किया वीडियो

अमिता ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि पापा मैं सीए बन गई। इसमें 10 साल लगे। आंखों में सपना लिए हर रोज खुद से पूछती थी ये सपना ही है या कभी सच भी होगा? 11 जुलाई 2024 को ये सपना सच हो गया। हां सपने सच होते हैं। लोग कहते थे क्यों करवा रहे हो इतना बड़ा कोर्स, तुम्हारी बेटी नहीं कर पाएगी क्योंकि मैं पढ़ने में कमजोर थी।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

विज्ञापन

लोगों ने सुनाए ताने

अमिता ने लोगों के तानों का जिक्र करते हुए लिखा कि लोग पापा से कहते थे चाय बेचकर तुम इतना नहीं पढ़ा पाओगे, पैसा बचाकर घर बनवा लो। कब तक जवान बेटी को लेकर सड़क पर रहोगे? वैसे भी एक दिन तो इन्हें जाना ही है पराया धन है, तुम्हारे पास कुछ नहीं बचेगा। हां मैं स्लम में रहती हूं। ये बहुत कम लोग ही जानते हैं लेकिन अब मुझे कोई शर्म नहीं है।

पूरा हुआ सपना

अमिता का कहना है कि कई लोग मुझसे कहते थे ‘झुग्गी झोपड़ी उल्टी खोपड़ी’। वो बिल्कुल सही कहते थे। उल्टी खोपड़ी नहीं होती तो आज यहां तक नहीं पहुंचती। अब इस लायक हूं कि अपने पापा को घर बनवाकर दे सकती हूं। उनकी सारी ख्वाहिशें पूरी कर सकती हूं। पहली बार पापा को गले लगाकर रोई हूं। सुकून है। इस पल के लिए बहुत इंतजार किया था।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ