Success Story: IIT के बाद स्टार प्लस के शो में आए नजर, छोड़ी माइक्रोसॉफ्ट की जॉब और बने UPSC टॉपर

UPSC Success Story Abhay Daga 2023 Topper: सिविल सेवा परीक्षा 2023 में 185 रैंक हासिल करने वाले अभय डागा का सफर काफी दिलचस्प है। IIT खड़गपुर से इंजीनियरिंग की डिग्री लेने के बाद अभय स्टार प्लस के शो में नजर आए। वहीं माइक्रोसॉफ्ट की नौकरी छोड़कर अभय ने UPSC का रास्ता चुना।

Abhay Daga UPSC 2023 Topper
विज्ञापन

UPSC Success Story Abhay Daga 2023 Topper: सिविल सेवा में कामयाबी हासिल करना आसान नहीं है। कड़ी मेहनत के बाद लोग इस मुकाम तक पहुंचते हैं। आज हम आपको ऐसे ही एक टॉपर की कहानी बताने जा रहे हैं, जिन्होंने IIT और एक्टिंग के बाद UPSC का रास्ता चुना और महज 2 साल की तैयारी के बाद 185 रैंक हासिल कर ली।

डॉक्टर फैमिली से नाता

हम बात कर रहे हैं इस साल संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) में 185 रैंक लाने वाले अभय डागा की। अभय डागा का जन्म महाराष्ट्र के वर्धा में हुआ था। अभय मैडिकल बैकग्राउंड से ताल्लुक रखते हैं। उनके माता-पिता भी डॉक्टर हैं। अभय ने 11वीं और 12वीं की पढ़ाई हैदराबाद से की है। हैदराबाद में कड़े कॉम्प्टीशन के चलते अभय ने अच्छे नंबर से इंटर की परीक्षा पास की। इसके बाद उन्होंने IIT खड़गपुर में एडमिशन में ले लिया।

विज्ञापन

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Abhay Daga (@abhay_daga)

सिया के राम में की एक्टिंग

IIT खड़गपुर से कम्प्यूटर साइंस में इंजीनियरिंग कर रहे अभय का रुझान एक्टिंग में होने लगा। दरअसल IIT कॉलेज में अक्सर कल्चरल इवेंट्स होते हैं। ऐसे में अभय ने भी नाटकों और थिएटर में हिस्सा लेना शुरू कर दिया। इसी बीच अभय को स्टार प्लस के मशहूर शो ‘सिया के राम’ में रोल निभाने का मौका मिला। ऐसे में अभय के मन में भी हिन्दी फिल्म इंडस्ट्री में अभिनेता बनने की चाहत जाग उठी।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Abhay Daga (@abhay_daga)

विज्ञापन

माइक्रोसॉफ्ट की नौकरी छोड़ी

IIT में पढ़ाई के दौरान अभय ने एक्टिंग भी जारी रखी। वहीं 2018 में अभय की माइक्रोसॉफ्ट में नौकरी लग गई। माइक्रोसॉफ्ट कंपनी में अभय साइबर टीम का हिस्सा बने। हालांकि यही वो समय था जब देश में UPI तेजी से बढ़ रहा था और कई लोग ऑनलाइन फ्रॉड का शिकार हो रहे थे। खासकर डिजिटल साक्षारता का अभाव होने के कारण आम लोगों के साथ साइबर फ्रॉड कॉमन होने लगा था। ऐसे में अभय ने जॉब छोड़ कर UPSC करने का फैसला किया।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Abhay Daga (@abhay_daga)

विज्ञापन

UPSC में मिली सफलता

2021 में अभय ने नौकरी छोड़ दी और सेल्फ स्टडी की मदद से UPSC करने का फैसला किया। 2 साल की कड़ी मेहनत के बाद अभय ने 2023 में UPSC का पहला अटेंम्ट दिया और पहले ही प्रयास में उन्होंने 185 रैंक हासिल कर ली।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ