दिल्ली के स्कूलों में एडमिशन की तारीख बढ़ी, जानें कबतक होंगे दाखिले?

Delhi School Admission 2024 Deadline Extended : दिल्ली के शिक्षा निदेशालय ने स्कूलों में दाखिले को लेकर एक बड़ा आदेश दिया है। इसके तहत सरकार ने एडमिशन की अंतिम तारीख बढ़ा दी। ये आदेश सिर्फ दिल्ली के प्राइवेट स्कूलों के लिए है।

Delhi School Admission deadline extended

दिल्ली के स्कूलेों में एडमिशन की तारीख बढ़ी।

Delhi School Admission 2024 Deadline Extended : अगर आप अपने बच्चों को स्कूल में एडमिशन दिलाना चाहते हैं तो आपके लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। शिक्षा निदेशालय (DoE) ने दिल्ली के स्कूलों में एडमिशन की तारीख बढ़ा दी। ऐसे में परिजन बिना देरी किए अपने बच्चों को दाखिला दिला दें। आइए जानते हैं कि शिक्षा निदेशालय के नए आदेश के तहत कब तक स्कूलों में एडमिशन होंगे?

शिक्षा निदेशालय ने आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EVS) और विशेष आवश्यकता वाले बच्चों (CWSN) के लिए दिल्ली के प्राइवेट स्कूलों में प्रवेश की अंतिम तारीख बढ़ा दी है। अब 2024-25 सत्र के तहत 31 जुलाई तक नर्सरी, केजी और कक्षा एक में बच्चों को दाखिला मिलेगा। पहले अंतिम तिथि 31 मई थी, जिसे बढ़ाकर अब 31 जुलाई दोपहर 1 बजे तक कर दिया गया है।

प्राइवेट स्कूल के लिए आदेश जारी

इसे लेकर शिक्षा निदेशालय ने दिल्ली के प्राइवेट स्कूलों को एक पत्र भी जारी किया है। इसके तहत परिजन अब 31 जुलाई तक अपने बच्चों का एडमिशन करा सकते हैं, लेकिन यह आदेश सिर्फ प्राइवेट स्कूलों के लिए है। दिल्ली के सरकारी स्कूलों में यह आदेश लागू नहीं होगा।

जानें सरकारी स्कूलों में कबतक होंगे एडमिशन

आपको बता दें कि दिल्ली के सरकारी स्कूलों में पहले चरण के तहत एडमिशन के लिए आवेदन की प्रक्रिया 8 अप्रैल से लेकर 17 अप्रैल तक चली थी। दूसरे चरण की आवेदन प्रक्रिया 15 मई से 15 जून के बीच चली थी। तीसरे चरण के तहत आवेदन प्रक्रिया 7 जुलाई से लेकर 31 जुलाई तक चल रही है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ