Bihar Board 10th Topper 2024: शिवांकर को नहीं थी टॉप करने की उम्मीद, कहा- सेना में होना चाहते हैं भर्ती

Bihar Board 10th Topper 2024 Interview: बिहार बोर्ड 10वीं की परीक्षा में पूर्णिया के शिवांकर कुमार ने टॉप किया है। बिहार का टॉपर बनने के बाद शिवांकर ने मीडिया को इंटरव्यू दिया है। शिवांकर के पिता भी अपने बेटे की इस उपलब्धि पर काफी खुश हैं।

Bihar Board 10th Topper Shivankar Kumar
विज्ञापन

Bihar Board 10th Topper 2024: (जे.पी.मिश्रा, पूर्णिया) बिहार बोर्ड 10वीं परीक्षा का रिजल्ट जारी हो गया है, जिसमें पूर्णिया के छात्र शिवांकर ने पूरे बिहार में पहला स्थान प्राप्त किया है। बिहार का टॉपर बनने के बाद शिवांकर मीडिया से भी रूबरू हुए हैं। शिवांकर का कहना है कि, उन्हें 10वीं में फर्स्ट आने की उम्मीद बिल्कुल नहीं थी। 10वीं का परिणाम उनके लिए किसी चमत्कार से कम नहीं है।

बता दें कि शिवांकर कुमार के पिता एक प्राइवेट स्कूल में टीचर हैं। वहीं शिवांकर ने अपने लक्ष्य की बात करते हुए कहा कि वो NDA की परीक्षा देकर भारतीय सेना का हिस्सा बनना चाहते हैं। शिवांकर के टॉपर बनने के बाद परिवार की भी खुशी का ठिकाना नहीं है।

विज्ञापन

शिवांकर के पिता ने जताई खुशी

शिवांकर के पिता का कहना है कि, शिवांकर ने दिन-रात एक करके पढ़ाई की है। जिसके बाद वो इस मुकाम पर पहुंचे हैं। उन्होंने कहा- मेरा बेटा पढ़ने में तेज है। वो दिन-रात मेहनत करता था और मुझे उम्मीद थी कि वो अच्छा करेगा।

विज्ञापन

स्कूल के टॉपर हैं शिवांकर

विज्ञापन

बिहार बोर्ड 10वीं के टॉपर रहे शिवांकर कुमार हमेशा से अपने स्कूल में अव्वल आते रहे हैं, जिसका खुलासा शिवांकर के शिक्षक प्रभाय कुमार ने किया है। प्रभाय का कहना है कि शिवांकर के अंदर पढ़ने की लगन शुरू से थी। उन्होंने कहा- शिवांकर हमेशा विद्यालय सहित अन्य परीक्षाओं में प्रथम आता था और कुछ अच्छा करने के लिए दिन-रात मेहनत करता था। पूरे बिहार राज्य में टॉप करने के लिए शिवांकर को बहुत-बहुत बधाई।

Bihar Board Matric Result 2024 Live Updates in Hindi देखने के लिए यहां क्लिक करें

विज्ञापन

बहन ने भी की शिवांकर की तारीफ

विज्ञापन

शिवांकर की बहन ने भी भाई की खूब तारीफ की है। बता दें कि शिवांकर का एक भाई और दो बहने हैं। शिवांकर की बहन स्मृति कुमारी का कहना है कि शिवांकर की सफलता का श्रेय उनके पिता को जाता है। पिता ने शुरू से चारों भाई-बहनों को पढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया है और वो हमेशा सबको कुछ अच्छा करने की सीख देते रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ