वो कौन सी चीज है जो पानी पीते ही मर जाती है? उत्तर जानते हैं आप ?

General Knowledge Quiz: अगर आप भी सरकारी नौकरी या फिर UPSC की तैयारी कर रहे हैं तो आज का आर्टिकल आपके लिए बहुत काम का है। क्योंकि आज आपकी जीके का टेस्ट होने वाला है…

General Knowledge Quiz

General Knowledge Quiz: यूपीएससी (UPSC) से लेकर एसएससी (SSC), बैंकिंग सेक्टर और रेलवे तक कोई भी नौकरी का एग्जाम हो उसे पास करने के लिए पेपर देना होता है। इस पेपर में जनरल नॉलेज (General Knowledge) के प्रश्न भी आते हैं। उसमें करंट अफेयर्स के प्रश्न तो आते ही हैं, उसी के साथ कुछ ऐसे भी प्रश्न आते हैं जो दिमाग घुमाकर रख देते हैं। कॉम्पिटिटिव एग्जाम में आने वाले ट्रिकी क्वेश्चन का जवाब देना इतना आसान भी नहीं होता। आज हम आपके लिए कुछ ऐसे ही ट्रिकी प्रश्न की लिस्ट लेकर आ रहे हैं, अगर जवाब जानते हैं तो गुड वरना उन्हें याद कर अपनी जीके स्ट्रांग कर लो। चलो फिर देर किस बात की देख लेते हैं वो ट्रिकी प्रश्न…

क्या आप जानते हैं इन प्रश्नों के उत्तर: 

1. वो कौन सी सब्जी है जिसके आगे ताला पीछे चाबी होती है।

उत्तर: इस प्रश्न का सही उत्तर है लौकी।

2. वो कौनसी चीज है जिसे डालते ही ठंडा पानी भी खौलने लगता है?

उत्तर: इसका सही जवाब है बुझा हुआ चूना।

3. भारतीय नोटों पर गांधी जी से पहले किसकी तस्वीर थी?

उत्तर: इस प्रश्न का सही जवाब है अशोक स्तंभ का चित्र।  

4. पूरी दुनिया में ऐसा कौन सा देश है जहां एक भी पेड़ नहीं है?

उत्तर: ये देश है कतर जहां एक भी पेड़ नहीं है।

5. वो कौन सी चीज है जो पानी पीते ही मर जाती है?

उत्तर: सही जवाब है प्यास जो पानी पीते ही मर जाती है।

मिठाई तो बहुत खाई होगी अब जवाब दो

6. वो कौन सी मिठाई है जिसके आगे फूल और पीछे फल का नाम आता है?

उत्तर: उस मिठाई का नाम है रस से भरा गुलाब जामुन।

7. हेलमेट को हिंदी में क्या कहते हैं?

उत्तर: सही जवाब है शिरस्त्राण जिसे इंग्लिश में और आम भाषा में हेलमेट कहा जाता है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ