हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

BHU UG Admissions 2022: सीयूईटी यूजी के तहत एडमिशन की प्रक्रिया शुरू, जल्द ऐसे करें आवेदन

विज्ञापन
banaras-hindu-university

BHU UG Admissions 2022: देश की प्रतिष्ठित बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) में प्रवेश की चाह रख रहे उम्मीदवारों के लिए एक महत्वपूर्ण खबर सामने आई है। दरअसल बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) ने कॉमन यूनिवर्सिटी एडमिशन टेस्ट या CUET UG 2022 के माध्यम से स्नातक प्रवेश के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है।

जिन उम्मीदवारों ने CUET UG में क्वालिफाई किया है और BHU को अपने पसंदीदा विश्वविद्यालयों में से एक के रूप में चुना है, वे अब प्रवेश के लिए आवेदन कर सकते हैं। एडमिशन के लिए छात्रों को आधिकारिक वेबसाइट bhuonline.in पर जाकर आवेदन करना होगा। छात्र नीचे दी गई लिंक के माध्यम से भी इससे लिए अप्लाई कर सकते हैं।

बीएचयू द्वारा जारी नोटिस के मुताबिक छात्र जिस भी कोर्स के लिए आवेदन कर रहें हैं उसके लिए पहले वो योग्यता की जानकारी ले ले। आवेदन की पूरी प्रोसेस छात्र के रजिस्ट्रेशन करने के बाद ही शुरू होगी। इस काउंसलिंग के लिए आवेदन की प्रक्रिया आज से शुरू हो रही है वहीं विकल्प भरने की प्रक्रिया 26 सितंबर से शुरू होगी। दोनों प्रक्रियाएं 3 अक्टूबर को रात 11:59 बजे समाप्त होंगी। उम्मीदवारों को पाठ्यक्रम चुनने में सावधानी बरतनी चाहिए और यह सुनिश्चित करना चाहिए कि यह उन विषयों के संयोजन से मेल खाता है जिनके साथ वे प्रवेश परीक्षा में उपस्थित हुए थे।

विज्ञापन

आधिकारिक नोटिस में ये भी कहा गया है कि उम्मीदवारों को आवेदन करने के बाद लगातार अपडेट के लिए अपना रजिस्टर्ड मेल चेक कर लेना चाहिए ताकि उन्हें आगे के अपडेट्स मिलते रहें।

अभी पढ़ें – शिक्षा से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

विज्ञापन

Click Here – News 24 APP अभी download करें

(brandxhuaraches)

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola