---विज्ञापन---

क्राइम angle-right

सोनम-सिया के बाद सुनीता… पति बना रास्ते का कांटा, प्रेमी के साथ मिलकर कटर से काटा; 11 महीने बाद सुलझी गुत्थी

11 महीने पहले लापता हुए बलीराम सूर्यनाथ कुशवाह ऐरोली के यादवनगर में पत्नी सुनीता और बच्चों के साथ रहते थे. लेकिन बलीराम को क्या पता था कि जिस रिश्ते पर उसे सबसे ज्यादा भरोसा था, वही उसकी जान ले लेगा.

---विज्ञापन---

पुणे के केतन अग्रवाल हत्याकांड का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ था कि नवी मुंबई में भी ऐसा ही एक मामला देखने को मिला. जहां सुनीता नाम की महिला ने प्रेमी के साथ मिलकर पति को बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया. मामला मुंबई के पास नवी मुंबई के ऐरोली का है. महिला ने कटर से पति के शव को तीन टुकड़े में काटकर ऐरोली के जंगलों में फेंक दिया. हत्या की यह गुत्थी करीब 11 महीने तक पुलिस और परिवार के लिए ये एक मिस्ट्री थी. लेकिन भाई के एक बयान ने सुनीता और उसके प्रेमी के कत्ल की पूरी कुंडली खोल दी.

11 महीने पहले लापता हुए बलीराम सूर्यनाथ कुशवाह ऐरोली के यादवनगर में पत्नी सुनीता और बच्चों के साथ रहते थे. लेकिन बलीराम को क्या पता था कि जिस रिश्ते पर उसे सबसे ज्यादा भरोसा था, वही उसकी जान ले लेगा. पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि सुनीता के राहुल दशरथ प्रजापति से अवैध संबंध थे. बलीराम इस रिश्ते में रुकावट बन रहा था. फिर दोनों ने मिलकर बलीराम को हमेशा के लिए खत्म करने की प्लानिंग की.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें : मामूली झगड़े में पत्नी ने खोया आपा, पति के सिर पर दे मारा मोबाइल, हो गई मौत

हत्या के बाद कटर से शव के 3 टुकड़े किए गए और सबूत मिटाने के लिए गवली देव पहाड़ी के जंगल में अलग-अलग जगह फेंक दिए गए. इसके बाद दोनों आरोपी आराम से जिंदगी जीते रहे. किसी को शक तक नहीं हुआ. लेकिन 11 महीने बाद बलीराम के भाई को शक हुआ. उन्होंने रबाले MIDC पुलिस में गुमशुदगी की शिकायत दी. फिर शुरू हुई जांच, पुलिस ने कॉल डिटेल लोकेशन ट्रैकिंग शुरू कर मामले की गहनता से जांच शुरू की.

---विज्ञापन---

आखिरकार सुनीता और उसका प्रेमी पुलिस के शिकंजे में आ गए. पत्नी सुनीता कुशवाह और उसके प्रेमी राहुल प्रजापति ने पूछताछ में जुर्म कबूल कर लिया.

यह भी पढ़ें : पहली कोशिश में बची मां… फिर बेटी ने बदला प्लान, 5 बीघा जमीन के लिए अपनी ही संतान ने रची हत्या की कहानी

---विज्ञापन---

बता दें, कुछ दिन पहले ही पुणे में केतन अग्रवाल हत्याकांड ने पूरे देश को हिला दिया था. मंगेतर सिया गोयल पर प्रेमी के साथ मिलकर होने वाले पति की हत्या का आरोप है. पुलिस अभी मामले की जांच कर रही है. आरोप हैं कि सिया गोयल ने अपने मंगेतर केतन को किले से धक्का देकर मार दिया.

First published on: Jul 14, 2026 07:25 PM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola