कौन हैं गुरमीत सिंह? ब‍िग बॉस कंटेस्‍टेंट अशनूर के पापा, क्‍या करते हैं काम, क‍ितनी है नेटवर्थ? जानें

ब‍िग बॉस सीजन 19 (Bigg Boss 19) की कंटेंस्‍टेंट अशनूर (Ashnoor Kaur) एक मजबूत दावेदार हैं और इस फैम‍िली वीक में उनके प‍िता ब‍िग बॉस के हाउस में आए हैं. अशनूर के प‍िता द‍िल्‍ली के ब‍िजनेस मैन हैं. आइये जानते हैं क‍ि गुरमीत स‍िंह (Gurmeet Singh) क्‍या करते हैं और उनकी क‍ितनी नेटवर्थ है?

Ashnoor Kaur

Who Gurmeet Singh: ब‍िग बॉस (Bigg Boss 19) में आपको हर द‍िन नया एंटरटेंमेंट देखने को म‍िलता है, लेक‍िन ये बात भी द‍िलचस्‍प है क‍ि ब‍िग बॉस के कंटेस्‍टेंट्स कैसे बैकग्राउंड से ब‍िलॉन्‍ग करते हैं. बिग बॉस 19 में अभी फ‍िलहाल फैम‍िली वीक चल रहा है और कुन‍िका के बेटे के अलावा घर में अशनूर कौर के प‍िता (Ashnoor Kaur father) ने एंट्री मारी है. अशनूर कौन के प‍िता का नाम गुरमीत स‍िंह है और पेशे से वह एक ब‍िजनेस मैन हैं.

विज्ञापन

कंट्रोवसी के बीच ब‍िग बॉस कंटेस्‍टेंट (bigg boss 19 contestants) अशनूर कौर ने बहुत से मौकों पर शालीनता का प्रदर्शन क‍िया है और गुरमीत स‍िंह ने घर में आने के बाद सबसे पहले अपनी को इसका एहसास द‍िलाया क‍ि पूरा पर‍िवार उन पर गर्व करता है.

विज्ञापन

आपको बता दें क‍ि अशनूर कौर बहुत ही कम उम्र से ही एंटरटेंमेंट इंडस्‍ट्री (Ashnoor career) में काम कर रही हैं, लेक‍िन उन्‍होंने पढ़ाई से भी अपना फोकस नहीं ह‍िलने द‍िया. अशनूर ने CBSE से बोर्ड एग्‍जाम पास क‍िए और मास मीड‍िया में ग्रेजुएशन (Bachelor’s in Mass Media graduate) क‍िया है.

विज्ञापन

कौन हैं गुरमीत स‍िंह (who is Gurmeet Singh)
गुरमीत स‍िंह के बारे में कहा जा रहा है क‍ि वह द‍िल्‍ली के ब‍िजनेस मैन हैं. हालांकि‍ अशनूर का पूरा पर‍िवार मुंबई में रहता है. अशनूर के प‍िता गुरमीत क‍िस चीज का ब‍िजनेस करते हैं, इसकी पुख्‍ता जानकारी नहीं है.

कौन हैं गुरमीत स‍िंह की पत्‍नी (Gurmeet Singh Wife)
गुरमीत की पत्‍नी का नाम अवनीत कौर है, जो अशनूर कौर की मां हैं. अशनूर के मशहूर होने के बावजूद उनके माता-प‍िता काफी लो प्रोफाइल रहते हैं.

विज्ञापन

क्‍या करते हैं अशनूर के पापा, क्‍या है नेटवर्थ ?(Gurmeet Singh Net Worth)
कई मीड‍िया र‍िपोर्ट्स की मानें तो अशनूर के फादर गुरमीत स‍िंह एक ब‍िजनेस मैन हैं. हालांक‍ि उनके प्रोफेशन के बारे में इससे ज्‍यादा जानकारी उपलब्‍ध नहीं है. गुरमीत स‍िंह के नेटवर्थ के बारे में भी कोई वेर‍िफाइड आंकड़ा नहीं है. उनकी बेटी की फाइनेंश‍ियल सक्‍सेस, घर के टोटल वेल्‍थ को जरूर बढ़ाती है.

विज्ञापन

मीड‍िया र‍िपोर्ट्स की मानें तो अशनूर कौर की नेटवर्थ (Ashnoor Kaur net worth) करीब 7 से 10 करोड़ रुपये (2025 तक) है. अशनूर की ज्‍यादातर इनकम एक्‍ट‍िंग, मॉडल‍िंग और सोशल मीड‍िया से होती है.

हालांक‍ि फैम‍िली की लग्‍जर‍ियस लाइफस्‍टाइल देखकर आप कमाई का अंदाजा लगा सकते हैं. अशनूर के पास एक BMW X3 है जि‍से अशनूर ने अपने 18वें जन्‍मद‍िन पर खरीदा था. इसके अलावा एक Mercedes-Benz GLE-class SUV और एक BMW 3 सीरीज भी है. इसके अलावा अशनूर ने 19 साल की उम्र में ही मुंबई में 3 से 5 BHK का घर खरीद ल‍िया था. इससे प‍ता चलता है क‍ि अशनूर के पर‍िवार की सॉल‍िड फाइनेंश‍ियल स्‍थ‍िति‍ के बारे में पता चलता है. हो सकता है क‍ि गुरमीत स‍िंह का ब‍िजनेस इसमें एक इंपोर्टेंट फैक्‍टर हो, जो पर‍िवार के ग्रोथ को फाइनेंश‍ियल सपोर्ट करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ