PM Kisan 21th Installment: आज खत्‍म होगा इंतजार, इतने बजे क‍िसानों के खाते में आ जाएंगे 2000 रुपये

आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पीएम क‍िसान योजना की 21वीं क‍िस्‍त जारी करेंगे. इस योजना के तहत पूरे साल में क‍िसानों के खाते में 6000 रुपये ट्रांसफर क‍िए जाते हैं. इस साल की ये आख‍िरी क‍िस्‍त है.

pm kisan 21th installment (1)

PM Kisan 21st Installment: आज क‍िसानों का इंतजार खत्‍म हो रहा है. आज प्रधानमंत्री क‍िसान सम्‍मान न‍िध‍ि (Pradhan Mantri Kisan Samman Nidhi) की 21वीं क‍िस्‍त जारी हो रही है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज कोयंबटोर से पीएम क‍िसान योजना की (PM-Kisan scheme) की 21वीं क‍िस्‍त जारी करेंगे. इस योजना के तहत क‍िसानों को साल में 6000 रुपये की सहायता राश‍ि दी जाती है, ज‍िसे सरकार 2000 रुपये के तीन क‍िस्‍तों में देती है. इस साल की ये आख‍िरी क‍िस्‍त है.

विज्ञापन

देश के 9 करोड़ क‍िसानों के खाते में कुल 18000 करोड़ रुपये ट्रांसफर होंगे. स‍िर्फ राजस्‍थान में ही 66.62 लाख क‍िसानों को इसका लाभ होगा. राजस्‍थान क‍िसानों के ल‍िए कुल 1332 करोड़ रुपये ट्रांसफर क‍िए जाएंगे.

विज्ञापन

PM Kisan: स्‍टेटस कैसे चेक करें?
PM क‍िसान के पोर्टल https://pmkisan.gov.in पर जाएं.
होमपेज पर ‘FARMERS CORNER’ में जाएं और ‘Beneficiary List’ पर क्‍ल‍िक करें.
अपना राज्‍य, ज‍िला, सब-ड‍िस्‍ट्र‍िक्‍ट, ब्‍लॉक और गांव का नाम दर्ज करें.
अब ‘Get Report’ पर क्‍ल‍िक करें. आपके सामने ल‍िस्‍ट आ जाएगी.

विज्ञापन

पीएम क‍िसान योजना (PM-Kisan) के तहत अब तक 20 इंस्‍टॉलमेंट जारी क‍िए जा चुके हैं. आज 21वीं क‍िस्‍त जारी की जा रही है.

विज्ञापन

बता दें क‍ि पीएम क‍िसान योजना की 21वीं क‍िस्‍त आपदा प्रभाव‍ित कुछ राज्‍यों के ल‍िए पहले ही जारी की जा चुकी है, ज‍िसमें पंजाब और उत्‍तराखंड जैसे राज्‍य शाम‍िल हैं.

इन क‍िसानों को नहीं म‍िल पाएगी 21वीं क‍िस्‍त
ज‍िन क‍िसानों ने अभी तक अपनी ई-केवाईसी पूरी नहीं की है, उन्‍हें आज पीएम क‍िसान सम्‍मान न‍िध‍ि योजना की 21वीं क‍िस्‍त नहीं म‍िल पाएगी. क‍िस्‍त जारी करने से पहले सरकार सभी क‍िसानों को बार-बार अपनी ई-केवाईसी पूरी करने को कहती रही है. लेक‍िन अगर फ‍िर भी क‍िसी क‍िसान की ई-केवाईसी पूरी नहीं है तो वह 21वीं क‍िस्‍त पाने से वंच‍ित हो सकते हैंं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ