WhatsAPP ने दिया यूजर्स को झटका, अब लिमिट में ही सेव कर पाएंगे अपनी चैट्स
WhatsApp ने गूगल के साथ एक फ्री की सर्विस को बंद कर दिया है। इससे आने वाले समय में यूजर्स को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
Edited By Shubham Upadhyay

Photo Credit: Google
Edited By Shubham Upadhyay

Photo Credit: Google
Cloud Storage Limit: WhatsAPP ने दिया यूजर्स को झटका, अब लिमिटेड में ही सेव कर पाएंगे अपनी चैट्स…जी हां, WhatsAPP ने अपने Android यूजर्स के लिए एक खास सर्विस को लिमिटेड कर दिया है। दरअसल साल 2018 में WhatsAPP ने गूगल के साथ एक एग्रीमेंट किया था, जिसमें क्लाउड बैकअप के लिए गूगल ड्राइव का अनलिमिटेड एक्सेस मिलना था। इससे WhatsAPP के करोड़ों यूजर्स अपने फोटो, चैट्स, डाक्यूमेंट्स को फ्री में इस ड्राइव में सेव कर पा रहे थे। पर अब ये फ्री की सर्विस खत्म हो रही है। क्योंकि अब गूगल की तरफ से यूजर्स को इन सभी डाक्यूमेंट्स को सेव करने के लिए लिमिटेड गूगल ड्राइव का एक्सेस दिया जाएगा।
गूगल की तरफ से मिल रही 15 जीबी की क्लाउड सर्विस में ही अब यूजर्स को काम चलाना होगा। वहीं अगर iPhone यूजर्स की बात करें तो वो अपने iCloud की सीमा में रहकर अपने WhatsAPP के बैकअप को मैनेज करते हैं। ऐसा ही अब गूगल के अकाउंट में Android यूजर्स को लिमिट में रहना होगा। वहीं अगर इस बदलाव की बात करें तो दिसंबर के महीने से गूगल की 15 जीबी की क्लाउड सर्विस में ये व्हाट्सएप चैट सेव होना शुरू हो जाएंगी।
हालांकि गूगल अपने यूजर्स के लिए स्पेस को फ्री रखने में मदद करता है। जैसे एक जैसे फोटो की पहचान कर उनके बारे में बताना, साथ में बड़ी फाइलों या फिर फोटो की पहचान करना। आने वाले समय में यूजर्स अगर सीधे WhatsAPP से अपना डेटा डिलिट करेंगे तो गूगल ड्राइव से भी अपने आप हो जाएगा। इससे स्पेस बनाने में टाइम नहीं लगेगा।
हालांकि अगर आपको 15जीबी से ऊपर एकस्ट्रा स्टोरेज लेनी है तो गूगल ने इसके लिए गूगल वन की मेंबरशिप शुरू की है। जिसमें आप 149 रुपए महीने देकर 100 जीबी का एक्सट्रा स्टोरेज ले सकते हैं। आपको बताते चलें कि गूगल की तरफ से मिलने वाले 15 जीबी के क्लाउड स्टोरेज में गूगल ड्राइव, जीमेल, के साथ गूगल फोटोज का डेटा शामिल होता है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: