इस हफ्ते Vaibhav Jewellers समेत इन कंपनियों की लिस्टिंग से गुलजार रहेगा बाजार, जानें किन कंपनियों के इश्यू होंगे क्लोज
Edited By Pankaj Mishra

Edited By Pankaj Mishra

Upcoming IPO : तीन दिनों की छुट्टी के बाद मंगलवार को शेयर बाजार खुलने जा रहा है। मंगलवार से शुरू होने वाला कारोबारी हफ्ता मौजूदा अक्टूबर महीने का पहला कारोबारी दिन होगा। इससे पहले शनिवार और रविवार को साप्ताहिक छुट्टी और सोमवार को गांधी जयंती की छुट्टी के कारण शेयर बाजार बंद रहा है। इस कारोबारी हफ्ते में शेयर बाजार में हलचल के आसार हैं।
दरअसल मंगलवार से शुरू होने वाले कारोबारी हफ्ते में जहां कई कंपनियां अपने आईपीओ (IPO) खोल रही है। वहीं कई कंपनियों का आईपीओ इश्यू क्लोज भी होगा। अक्टूबर महीने पहले कारोबारी हफ्ते में इन्फ्रास्ट्रक्चर (Infrastructure), मंगलम अलॉयज (Mangalam Alloys), वैभव ज्वैलर्स (Vaibhav Jewellers), जेएसडब्ल्यू ऑर्गेनिक रीसाइक्लिंग सिस्टम्स (JSW Organic Recycling Systems), डिजीकोर स्टूडियोज (DigiKore Studions), साक्षी मेडटेक और पैनल्स (Sakshi Medtech and Panels) के साथ-साथ इंस्पायर फिल्म्स (Inspire Films) के स्टॉक्स बीएसई (BSE) और एनएसई (NSE) पर लिस्ट होंगे। यानी इन कंपनी के स्टॉक शेयर बाजार में ट्रेड करते दिखेंगे।
वहीं इस कारोबारी हफ्ते में वैलिएंट लेबोरेटरीज समेत कई कंपनियों का आईपीओ के इश्यू होंगे क्लोज होने जा रहे हैं।
और पढ़िए – देश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहां पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: