Add News 24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

बिजनेस

UP Holi Holiday 2026: यूपी वालों की मौज! योगी सरकार ने दी लगातार 3 दिन की छुट्टी

अगर आप सोच रहे थे कि होली के दौरान घर कैसे जाएंगे या त्योहार की प्लानिंग कैसे करेंगे, तो चिंता छोड़िए. सरकार ने कैलेंडर में बड़ा बदलाव करते हुए एक लॉन्ग वीकेंड का मौका दे दिया है.

Author
Written By: Vandana Bharti Updated: Feb 27, 2026 15:52
योगी सरकार ने 3 द‍िनों की छुट्टी दी है, लेक‍िन शन‍िवार की छुट्टी कैंसल कर दी है

UP Holiday 2026: होली का खुमार चढ़ने लगा है और अगर आप उत्तर प्रदेश में रहते हैं, तो आपके लिए खुशियां और दोगुनी होने वाली हैं! योगी सरकार ने होली 2026 के अवसर पर राज्य के कर्मचारियों, शिक्षकों और छात्रों को एक शानदार बंपर तोहफा दिया है. अब आपको होली पर सिर्फ एक दिन की नहीं, बल्कि पूरे 3 दिन की लंबी छुट्टी मिलने वाली है. आइए जानते हैं कि कब-कब रहेंगे स्कूल, कॉलेज और सरकारी दफ्तर बंद.

1 मार्च से महंगी हो रही हैं कारें? नई गाड़ी खरीदने वाले हो जाएं Alert

---विज्ञापन---

क्या है छुट्टियों का शेड्यूल?
योगी सरकार के आदेश के मुताबिक, होली के त्योहार के चलते राज्य में सरकारी दफ्तरों, स्कूलों और कॉलेजों में इन तारीखों पर अवकाश रहेगा.

2 मार्च (सोमवार): होलिका दहन (अवकाश)
3 मार्च (मंगलवार): विशेष सार्वजनिक अवकाश
4 मार्च (बुधवार): मुख्य होली (धुलेंडी)

---विज्ञापन---

Gold में पैसा लगाने वालों के ल‍िए आया नया नियम, 1 अप्रैल से होंगे बदलाव

यानी आपको लगातार 3 दिन की छुट्टी मिल रही है.

एक छोटा सा कैच भी है
हालांकि सरकार ने 3 दिन की मौज तो दी है, लेकिन इसके बदले में काम का दिन भी तय किया है. सिस्टम को बैलेंस करने के लिए सरकार ने आदेश दिया है कि 28 फरवरी 2026 (शनिवार) को सभी सरकारी कार्यालय और शिक्षण संस्थान खुले रहेंगे. यह शनिवार का दिन असल में 3 मार्च की छुट्टी की भरपाई (Compensatory Off) के रूप में रखा गया है. तो अपनी छुट्टियों का प्लान बनाते समय इस बात का ध्यान जरूर रखें.

27 Feb Gold Silver Rate: फ‍िर रुलाने लगा सोने चांदी का भाव, जानें आज का रेट

कुछ जरूरी बातें, जो आपको जान लेनी चाहिए:
वेतन का भुगतान: सरकार ने सभी विभागों को निर्देश दिए हैं कि सभी सरकारी और संविदा कर्मचारियों का वेतन होली के त्योहार से पहले ही उनके बैंक खातों में ट्रांसफर कर दिया जाए, ताकि त्योहार फीका न रहे. जिन लोगों को घर जाने के लिए लंबी दूरी की यात्रा करनी है, उनके लिए 2, 3 और 4 मार्च की यह छुट्टी किसी वरदान से कम नहीं है.

हालांक‍ि इसके साथ ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्पष्ट किया है कि वेतन वितरण या छुट्टियों के प्रबंधन में किसी भी प्रकार की लापरवाही न हो.

First published on: Feb 27, 2026 03:52 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.